विवादों के बीच डिंपल का भावुक वीडियो हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। पिछले हफ्ते उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक प्रशंसक के साथ तीखी बहस और गाली-गलौज करती नजर आई थीं। इस वीडियो के बाद इंटरनेट पर उन्हें घमंडी और एटीट्यूड वाली कहकर निशाना बनाया जा रहा है।
क्या था पूरा मामला? वायरल वीडियो में डिंपल फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाने से इनकार करते हुए और उन पर चिल्लाते हुए दिखी थीं। इस पर लोगों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। हालांकि, डिंपल का कहना है कि उन्होंने यह कदम तब उठाया जब प्रशंसकों ने उनके साथ बदतमीजी की।
मैं फोटो के लिए मना नहीं करती अपने बचाव में डिंपल ने कहा कि वह अपने फैंस की कद्र करती हैं। उन्होंने सफाई दी, जो लोग तमीज से पेश आते हैं, मैं खुद उनके साथ फोटो खिंचवाने रुकती हूं। लेकिन उस दिन फैंस ने मेरे परिवार के सामने बदतमीजी की। अगर आप प्यार से मांगेंगे, तो मैं कभी मना नहीं करूंगी।
आत्महत्या के लिए मजबूर कर रहे हो ट्रोल्स से तंग आकर डिंपल ने एक और भावुक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, मैं ठीक नहीं हूं, मेरी मानसिक स्थिति खराब हो रही है। लोग मुझे ऐसे हालात में धकेल रहे हैं कि मैं आत्महत्या तक करने को मजबूर हो जाऊं। क्या मैं अपने परिवार के साथ बाहर भी नहीं निकल सकती?
हाथ जोड़ती हूं, मुझे मत छेड़ो डिंपल ने रोते हुए ट्रोल्स से अपील की कि उन्हें बख्श दिया जाए। उन्होंने कहा, मैं हाथ जोड़ रही हूं, पैर पकड़ लूंगी, कृपया मुझे परेशान करना बंद करो। मैंने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा है। फिजूल में मुझे बदनाम करने का ठेका ले रखा है। मुझे जीने दो।
डिंपल का यह वीडियो अब एक बार फिर चर्चा में है। जहां कुछ लोग उनके बर्ताव की आलोचना कर रहे हैं, वहीं प्रशंसक उनकी मानसिक स्थिति को लेकर चिंता भी जता रहे हैं।
Haryanvi Dancer #DimpleChaudhary posted a video now to justify her abusive and violent behavior. https://t.co/qgud64id8B pic.twitter.com/YSKN3CcJEd
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) June 20, 2026
हार्ट रेट का जमाना खत्म! जोमैटो के दीपिंदर गोयल लाए एंट्रॉपी , शरीर की ऊर्जा का बताएगा असली सच
अमेरिका का बड़ा कदम: डेलावेयर में आधिकारिक तौर पर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
रोहित भैया के साथ बल्लेबाजी में आता है असली मजा , यशस्वी जायसवाल ने खोला अपनी सफलता का राज
15 साल के बॉस बेबी का फाइनल में कहर: वैभव सूर्यवंशी ने जड़े 8 छक्के, युवराज का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बिहार-राजस्थान की दूरी अब होगी आसान: आज से दौड़ेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज
नीट परीक्षा केंद्र पर बुर्के को लेकर संग्राम: छात्रा को 1 घंटे तक नहीं मिली एंट्री, मच गया बवाल
संविधान में ये नहीं लिखा , जंतर-मंतर पर कॉकरोचों का शक्ति प्रदर्शन; अभिजीत दिपके ने खोले बड़े राज
NEET UG 2026: परीक्षा केंद्र के बाहर न रह जाएं! ड्रेस कोड को लेकर NTA की सख्त गाइडलाइंस, जानिए क्या पहनें और क्या नहीं
NEET-UG री-एग्जाम: केंद्रीय शिक्षा मंत्री का छात्रों को भरोसा, कहा- बिना किसी तनाव के दें परीक्षा
क्या 40 की उम्र में आप 20 साल के युवा को दे सकते हैं मात? PM मोदी ने खोला योग का बड़ा राज!