देशभर में कड़ी सुरक्षा और तमाम दावों के बीच रविवार को NEET-UG की दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। विवादों के घेरे में रहने वाली इस परीक्षा के दौरान एक बार फिर सख्ती का चेहरा सामने आया, जहां महज एक मिनट की देरी कई छात्रों के लिए उनके सपनों के अंत जैसी साबित हुई।
बेंगलुरु से मुंबई तक मचा हंगामा परीक्षा शुरू होने से पहले ही बेंगलुरु, मुंबई और भोपाल के सेंटर्स से दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आईं। बेंगलुरु के एक परीक्षा केंद्र पर चार छात्राएं जैसे ही निर्धारित समय 1:30 बजे के बाद पहुंचीं, उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया। गेट के बाहर छात्राओं को गिड़गिड़ाते और रोते हुए देखा गया, लेकिन प्रशासन ने नियमों का हवाला देकर उन्हें प्रवेश देने से साफ इनकार कर दिया।
जाम और हादसों ने बिगाड़ा खेल अभिभावकों ने अपनी फरियाद में कहा कि वे समय से घर से निकले थे, लेकिन रास्तों पर लगे भीषण जाम ने उन्हें रोक दिया। बेंगलुरु में कांग्रेस की रैली के कारण यातायात ठप था, तो वहीं मुंबई के परेल इलाके में भी देरी के कारण दो छात्रों को परीक्षा से वंचित कर दिया गया।
भोपाल में स्थिति और भी दुखद रही। एक छात्र के परिजन ने बताया कि परीक्षा केंद्र जाते समय उनका एक्सीडेंट हो गया था। छात्र को फर्स्ट एड की जरूरत पड़ी, जिस कारण वे कुछ मिनट देरी से पहुंचे। बावजूद इसके, अधिकारियों ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी।
NTA के नियमों की सख्ती नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के स्पष्ट दिशानिर्देश हैं कि दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों ने पूरी सख्ती के साथ इन नियमों का पालन किया। गेट बंद होने के बाद सुरक्षा इंतजामों का हवाला देकर किसी भी प्रशासनिक या मानवीय गुहार को अनसुना कर दिया गया।
सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में परीक्षा विवादों के बाद इस बार NTA ने सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पूरे देश में 5,440 सेंटर्स पर 1,38,560 सीसीटीवी कैमरों और जैमर्स की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है। पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों के आरोपों के मद्देनजर इस बार परीक्षा की पूरी प्रक्रिया को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, जिसका सीधा असर उन छात्रों पर पड़ा है जो किसी न किसी मजबूरी के चलते समय की भेंट चढ़ गए।
*Bengaluru, Karnataka: Students are seen crying after arriving late at the NEET examination centre pic.twitter.com/TYug1N9lep
— IANS (@ians_india) June 21, 2026
नीट यूजी पुनर्परीक्षा: पूर्णिया में सुरक्षा का अभेद्य किला, सोशल मीडिया पर साइबर सेल की पैनी नजर
गगनचुंबी ऊंचाइयों से समंदर की गहराइयों तक: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जांबाजों का अनोखा संकल्प
तिरुवल्लूर में मौत का तांडव: सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, मच गई अफरातफरी
सुपौल में प्रतिबंधित चैना-मुगरी मछली का कहर, लोगों की सेहत से हो रहा खिलवाड़
भाड़ में जाए... : अमेरिकी पुलिस ने पालतू कुत्ते को मारी गोली, बॉडी कैम फुटेज से मचा हड़कंप
किशनगंज का मान: खगड़ा के सम्राट घोष बने BPSC में राजस्व पदाधिकारी, बिना कोचिंग हासिल की कामयाबी
राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: केजरीवाल का बड़ा दावा, अगर जांच हुई तो गिर सकती है सरकार
शक की आग में झुलसी मानवता: पति ने पत्नी के साथ किया अमानवीय व्यवहार, वीडियो वायरल
मुंबई में योग का अद्भुत नजारा: बारिश के बीच जमकर पसीना बहाते दिखे केंद्रीय मंत्री
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का बड़ा बदलाव: 6 दिग्गज बाहर, कई स्टार्स की धमाकेदार वापसी