सुपौल: एक तरफ जहां सरकार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए चैना-मुगरी मछली पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है, वहीं सुपौल के बाजारों में यह धड़ल्ले से बिक रही है। पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली, कटैया, थुमहा, रामनगर और तुलापट्टी समेत दर्जनों ग्रामीण हाटों में इस जहरीली मछली की खुलेआम बिक्री जारी है।
सस्ता दाम, बड़ा खतरा हैरानी की बात यह है कि दुकानदार खुद स्वीकार करते हैं कि वे लंबे समय से इसे बेच रहे हैं। अन्य मछलियों की तुलना में सस्ती होने के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय ग्राहक इसे खरीद लेते हैं। लेकिन, ग्राहकों को यह नहीं पता कि वे अपनी थाली में बीमारी परोस रहे हैं।
प्रशासन की चुप्पी पर सवाल प्रतिबंधित होने के बावजूद खुलेआम बिक्री ने मत्स्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की निष्क्रियता के कारण ही माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। यदि समय रहते छापेमारी और जांच की जाए, तो इस अवैध व्यापार पर आसानी से लगाम लग सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी चिकित्सकों ने स्पष्ट किया है कि चैना-मुगरी मछली का सेवन बेहद खतरनाक है। इसमें हानिकारक बैक्टीरिया और विषाक्त तत्व पाए जाते हैं, जो फूड प्वाइजनिंग, गंभीर त्वचा रोग और पेट की जटिल बीमारियों का कारण बनते हैं। यह ग्रामीण इलाकों में जनस्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा बन चुका है।
प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। मामले को लेकर सुपौल के जिला मत्स्य पदाधिकारी ने कहा कि चैना-मुगरी मछली पूर्ण प्रतिबंधित है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जहां भी इसकी बिक्री की सूचना मिल रही है, वहां जल्द ही छापेमारी की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अब देखना यह है कि प्रशासन की यह सख्ती कागजों तक सीमित रहती है या धरातल पर उतरती है।
*तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का यादव को भी बनाया आरोपी, जानिए आवेदन में क्या-क्या लिखा?
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 20, 2026
पूरी खबर यहां पढ़ें: https://t.co/Tw279tBs98#TejPratapYadav #FIR #BiharPolitics #prabhatkhabar pic.twitter.com/lJvrPTOn6y
जबलपुर में गूंजा योग का संकल्प: राष्ट्रपति मुर्मु और सीएम मोहन यादव ने हजारों के साथ किया योगाभ्यास
चीतों की नगरी में राष्ट्रपति मुर्मू की खास रात: कूनो में जानें क्या होगा उनका शेड्यूल?
NEET-UG री-एग्जाम: केंद्रीय शिक्षा मंत्री का छात्रों को भरोसा, कहा- बिना किसी तनाव के दें परीक्षा
मोदी के 12 साल सिर्फ शुरुआत, दशकों तक रहेगा NDA का राज : अमित शाह का महाराष्ट्र से बड़ा ऐलान
योग केवल शरीर की कसरत नहीं, जीवन जीने की कला है: पीएम मोदी
बीकानेर से साबरमती तक सफर हुआ आसान: नई एक्सप्रेस ट्रेन हुई रवाना, व्यापार और पर्यटन को मिलेगी रफ्तार
दिल्ली को मिली नई ताकत: महिला सुरक्षा के लिए खुला पहला ऑल-वुमन पुलिस स्टेशन
एल्विश यादव और रजत दलाल की जंग: सोशल मीडिया पर भिड़े दो बड़े नाम , दी खुली धमकी
रेवती सुले की शाही शादी: अमिताभ-जया से रणबीर कपूर तक, सितारों से सजी महफिल
लातेहार: पूजा से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, कई घायल; अस्पताल में मचा हड़कंप