लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले शादी के बंधन में बंध गई हैं। रेवती ने नागपुर के बिजनेसमैन और राजनेता अरुण लखानी के बेटे सारंग लखानी के साथ सात फेरे लिए। 20 जून को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस भव्य शादी में बॉलीवुड और राजनीतिक जगत के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए।
अमिताभ-जया का शाही अंदाज शादी में बच्चन परिवार का खास आकर्षण देखने को मिला। अमिताभ बच्चन सफेद कुर्ता-पायजामा और स्टेटमेंट शॉल में शाही लुक में पहुंचे, जबकि जया बच्चन पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। उनके साथ बेटी श्वेता बच्चन भी शामिल हुईं। इस दौरान बच्चन परिवार की नीता अंबानी के साथ मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं।
रणबीर कपूर का डैशिंग लुक बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पहुंचे। रणबीर अपने हमेशा की तरह स्टाइलिश और डैशिंग लुक में नजर आए। शादी में उनकी एंट्री और उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इनके अलावा, अभिनेता और सांसद रवि किशन भी अपनी पत्नी के साथ शादी में शामिल हुए।
प्री-वेडिंग में शाहरुख खान का जलवा इस शादी के कार्यक्रमों में शाहरुख खान सबसे बड़े आकर्षण का केंद्र रहे। प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान शाहरुख ने कोई मिल गया गाने पर जमकर डांस किया। दूल्हा-दुल्हन के साथ किंग खान की डांस परफॉर्मेंस ने महफिल में चार चांद लगा दिए। उनके डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर पहले से ही ट्रेंड कर रहे हैं।
राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों का संगम सुप्रिया सुले की बेटी की यह शादी न केवल पारिवारिक उत्सव रही, बल्कि इसमें राजनीति और बॉलीवुड का अनूठा संगम भी देखने को मिला। मुंबई में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल शादी ने सोशल मीडिया पर खूब बटोरी सुर्खियां बटोरी हैं। रेवती और सारंग के वैवाहिक जीवन की शुरुआत के लिए मनोरंजन जगत के सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
*#WATCH | Mumbai: Actors Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan, along with Shweta Bachchan Nanda, arrive at the Jio Convention Centre to attend the wedding of NCP (SCP) MP Supriya Sule s daughter, Revati Sule. pic.twitter.com/k18rzSvRkk
— ANI (@ANI) June 20, 2026
चीतों की नगरी में राष्ट्रपति मुर्मू की खास रात: कूनो में जानें क्या होगा उनका शेड्यूल?
तंत्र-मंत्र से पैसा होगा दोगुना! मौलवी के चक्कर में किसान ने गंवाई 32 बीघा जमीन, 1.80 करोड़ की ठगी
शुभमन गिल का जलवा: रोहित शर्मा की बराबरी कर वनडे में रचा इतिहास
रेवती सुले की शादी: अंबानी से बच्चन परिवार तक, सितारों की महफिल से गुलजार हुआ मुंबई
Nothing की नई b सीरीज का टीजर जारी, क्या भारत में आने वाला है नया स्मार्टफोन?
नॉकआउट मुकाबलों का नया सुल्तान : वैभव सूर्यवंशी का बेखौफ अंदाज, 4 दिन बाद इंटरनेशनल डेब्यू की दहलीज पर
भारत के खिलाफ जंग करेंगे : सिंधु जल विवाद पर पाकिस्तान ने फिर दी युद्ध की धमकी
क्या 40 की उम्र में आप 20 साल के युवा को दे सकते हैं मात? PM मोदी ने खोला योग का बड़ा राज!
सड़क पर नमाज़ गलत तो रास्ता रोककर योग क्यों? मुंबई में मस्जिद के बाहर योग पर गरमाई सियासत
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: कोलकाता से दिल्ली तक गूंजा योग , 10 लाख लोगों के साथ रचा गया इतिहास