यश के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से टल रही टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स की रिलीज डेट आखिरकार फाइनल हो गई है। मेकर्स ने फिल्म की नई तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
26 अगस्त 2026 को होगी धमाका लगातार तारीख बदलने के बाद अब टॉक्सिक 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले फिल्म की रिलीज को मिडिल ईस्ट संकट जैसे कई कारणों से आगे बढ़ाया गया था, लेकिन अब मेकर्स पूरी तरह से तैयार हैं।
त्योहारों के मौके पर टॉक्सिक का वार मेकर्स ने इस बार रिलीज की ऐसी रणनीति बनाई है कि फिल्म को लंबे वीकेंड का पूरा फायदा मिले। 26 अगस्त के आसपास वरमहालक्ष्मी, ओणम, ईद और रक्षा बंधन जैसे बड़े त्योहार हैं।
बुधवार को रिलीज होने के कारण फिल्म को त्योहारों की छुट्टियों का लंबा सपोर्ट मिलेगा। यह प्लानिंग घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों ही बाजारों में टॉक्सिक की ओपनिंग को जबरदस्त ऊंचाई देने में मदद करेगी।
4 साल बाद फिर गरजेंगे यश इस फिल्म के लिए फैंस की बेताबी का मुख्य कारण रॉकिंग स्टार यश की वापसी है। केजीएफ चैप्टर 2 (2022) के बाद यश करीब 4 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। लंबे इंतजार के बाद, अब पूरी इंडस्ट्री की नजरें 26 अगस्त पर टिकी हैं।
Honour Thy Father...#Toxic In Cinemas Worldwide from 26-08-2026#ToxicTheMovie#ToxicOn26thAug@TheNameIsYash#Nayanthara @advani_kiara #TaraSutaria @humasqureshi @rukminitweets #GeetuMohandas @VishalMMishra #RajeevRavi #UjwalKulkarni #TPAbid #MohanBKere #SandeepSadashiva… pic.twitter.com/a3EH4ic4zo
— TOXIC (@Toxic_themovie) June 21, 2026
बर्फ की चोटियों से पानी के भीतर तक: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत ने दिखाया अद्भुत उत्साह
होर्मूज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का बड़ा दांव, ट्रंप बोले- वार्ता फेल हुई तो हम वसूलेंगे टोल
राजस्थान की सड़कों पर दौड़ीं स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसें: सीएम ने दिखाई हरी झंडी, जानें क्या है खास
1 ओपनिंग स्लॉट, 3 दावेदार: कप्तान गिल का बढ़ा सिरदर्द , क्या रोहित की जगह है खतरे में?
दिल्ली को मिली नई ताकत: महिला सुरक्षा के लिए खुला पहला ऑल-वुमन पुलिस स्टेशन
भीषण गर्मी का ऐसा हाल: बच्चा घर से हुआ गायब, तो नाले में बिस्तर बिछाकर सोता मिला!
थरूर की पीएम मोदी से नजदीकी ? नाविकों के मुद्दे पर कांग्रेस के भीतर छिड़ा सियासी घमासान
बुमराह की घर वापसी और कोहली की कठिन परीक्षा: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान
जीव के बदले जीव : पूर्णिया का वह चमत्कारी मंदिर, जहाँ संतान प्राप्ति के लिए उमड़ती है आस्था
ऊंची इमारतों में आग लगने पर जीवन रक्षक बनेगा दिल्ली के स्टार्टअप का ये अनोखा सिस्टम