पेपर लीक विवादों के बाद आज NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस बार परीक्षा की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सरकार ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। देशभर में करीब 23 लाख छात्र-छात्राएं 564 शहरों में बने 5,400 से अधिक केंद्रों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
भारतीय वायुसेना के भरोसे प्रश्नपत्र परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए पहली बार भारतीय वायुसेना की मदद ली गई है। प्रश्नपत्रों को सुरक्षित केंद्रों तक पहुँचाने का जिम्मा एयरफोर्स के विमानों और हेलिकॉप्टरों को सौंपा गया था। इससे पहले 3 मई को आयोजित परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को रद्द कर दी गई थी, जिसकी जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है।
AI और जैमर से लैस परीक्षा केंद्र इस बार परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए की जा रही है। केंद्रों पर जैमर भी लगाए गए हैं ताकि किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का गलत इस्तेमाल न हो सके। सुरक्षा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे देश में 2 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी और 6,669 ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।
बदले हुए नियम और समय सीमा परीक्षा के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए इसका समय 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट (3 घंटे 15 मिनट) कर दिया गया है। छात्र दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा देंगे। NTA ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छात्र किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
धारा 163 और सख्त निगरानी परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 163 लागू की गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। उम्मीदवारों का प्रवेश थर्मल और बायोमेट्रिक चेकिंग के बाद ही सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही, केंद्रों के बाहर पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल भी तैनात किए गए हैं।
आपातकालीन हेल्प डेस्क की सुविधा दिल्ली, मुंबई, नोएडा और पटना समेत सभी प्रमुख शहरों में स्पेशल हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। इसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति से निपटना और छात्रों को सेंटर खोजने में मदद करना है। परीक्षा से पहले मॉक ड्रिल के जरिए सभी तैयारियों का परीक्षण किया जा चुका है ताकि इस बार गलती की कोई गुंजाइश न रहे।
*देशभर में आज NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा, करीब 23 लाख छात्र परीक्षा में शामिल, 564 शहरों में 5400 से ज्यादा सेंटर#NEETUG2026 | @ranjanasingh95 | @ravishranjanshu | @journal_raman pic.twitter.com/bkUUGdWFZZ
— NDTV India (@ndtvindia) June 21, 2026
भारत को मुफ्त में कैसे मिले 5 रन? अफगानिस्तान के कप्तान की इस गलती से मचा बवाल
यशस्वी का शतक और प्रसिद्ध कृष्णा का पंजा , भारत ने अफगानिस्तान का किया सूपड़ा साफ
12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: PM मोदी का मंत्र, नियमित योग से 70 की उम्र में भी 40 जैसी ऊर्जा
तंत्र-मंत्र से पैसा होगा दोगुना! मौलवी के चक्कर में किसान ने गंवाई 32 बीघा जमीन, 1.80 करोड़ की ठगी
जो रूट का ऐतिहासिक धमाका: टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रनों का आंकड़ा पार, सचिन के रिकॉर्ड पर नजर
राजस्थान की सड़कों पर दौड़ीं स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसें: सीएम ने दिखाई हरी झंडी, जानें क्या है खास
चेपॉक में प्रसिद्ध कृष्णा का पंजा : रचे इतिहास, बना डाला दुर्लभ रिकॉर्ड
योग दिवस 2026: दिल्ली की नीली झील किनारे CM रेखा गुप्ता ने दिया स्वस्थ और हरित जीवन का बड़ा संदेश
NEET री-एग्जाम: एयरफोर्स की निगरानी में परीक्षा, AI से मॉनिटरिंग और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
इंटरनेशनल योग दिवस 2026: कोलकाता में 10 लाख लोगों के साथ योग करेंगे पीएम मोदी, रेड रोड पर होगा मुख्य आयोजन