इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है और इसके पहले एपिसोड में बॉलीवुड की अल्फा गर्ल्स यानी आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मेहमान बनकर पहुंचीं। स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के तीखे जोक्स और आलिया भट्ट के हाजिरजवाबी भरे अंदाज ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
समय रैना का तंज और आलिया का जवाब शो की शुरुआत में ही समय रैना ने आलिया पर जमकर निशाना साधा। आलिया का स्वागत करते हुए समय ने कहा, यह शो के लिए सबसे अच्छा पल है, लेकिन आपके करियर का सबसे बुरा पल। इतना ही नहीं, समय ने आलिया की फिल्म जिगरा को लेकर भी तंज कसा और कहा कि उन्हें फिल्म देखकर पछतावा हुआ था। हालांकि, आलिया ने भी हार नहीं मानी और तंज का जवाब मुस्कुराहट और व्यंग्य के साथ दिया।
कान्स विवाद से लेकर जिगरा तक खिंचाई एपिसोड के दौरान समय ने आलिया के कान्स फिल्म फेस्टिवल वाले लुक और उनके सेंस ऑफ ह्यूमर पर भी सवाल उठाए। जब समय ने जाकिर खान के साथ उनके पिछले इंटरव्यू का जिक्र किया, तो आलिया ने मजाकिया अंदाज में कहा, क्या कहूं, आज रात मैं अभी भी जिंदा हूं। उनके इस जवाब ने सेट पर मौजूद सभी लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।
अल्फा में देरी पर भी हुई बात मजाक-मस्ती के बीच समय रैना ने आलिया की फिल्म अल्फा में हो रही देरी को लेकर भी चुटकी ली। समय ने कहा, आप सब कुछ देखती हैं, आपके पास बहुत समय है, इसीलिए अल्फा में इतनी देरी हो रही है। आलिया ने भी इस बात को खेल भावना से लिया और अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बातचीत को आगे बढ़ाया।
कहां देखें नया सीजन? इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 का प्रीमियर 20 जून को हुआ। इस बार शो के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके तहत एपिसोड नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर एक साथ रिलीज किए जा रहे हैं। हर दो हफ्ते में दर्शक नए एपिसोड का आनंद ले पाएंगे। लंबे समय बाद वापसी कर रहे समय रैना का यह शो पहले ही दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
Samay Raina: 1
— isHaHaHa (@hajarkagalwa) June 20, 2026
Alia Bhatt: 0pic.twitter.com/Cee6BzZfZx
भारत के खिलाफ जंग करेंगे : सिंधु जल विवाद पर पाकिस्तान ने फिर दी युद्ध की धमकी
मध्यप्रदेश को 5657 करोड़ की सौगात: इंदौर-उज्जैन के बीच बनेगा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 38 हजार परिवारों को मिला अपना घर
मीनारा मस्जिद में गूंजा योग का संदेश: मुंबई में दिखा एकता और सेहत का अनूठा संगम
साहिबगंज में प्रतिभा का महाकुंभ: 400 से अधिक मेधावी छात्र सम्मानित, अधिकारी बने प्रेरणा के स्रोत
रोहित शर्मा का ऐतिहासिक कारनामा: प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदों पर लपके 3 कैच, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
छत्तीसगढ़ बना निवेशकों का नया हॉटस्पॉट : औद्योगिक नीति 2024-30 से मिला लाखों करोड़ का बूस्ट
एक्सपोज हो गए राहुल : थरूर के बयान ने खोली कांग्रेस की पोल, मोदी-ट्रंप बैठक पर मचा सियासी घमासान
इंडियाज गॉट लेटेंट: शो में घुसा नकली ट्रंप , आलिया भट्ट को रणबीर कपूर समझकर लगा तगड़ा झटका
ACB का बड़ा प्रहार: डिप्टी डायरेक्टर के बैंक लॉकर से निकले ₹1.50 करोड़, ₹200 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
स्कूल के पास बिजली का टाइम बम : झाड़ियों में छिपा ट्रांसफॉर्मर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा