स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ अपने दूसरे सीजन के साथ धमाकेदार वापसी कर चुका है। नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर रिलीज हुए पहले एपिसोड में बॉलीवुड डीवा आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर मेहमान शामिल हुईं। लेकिन शो की असली रौनक एक कंटेस्टेंट ने चुरा ली, जो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ‘डोनाल्ड ट्रंप’ के हुबहू लुक में मंच पर पहुंचा।
रणबीर बर्बादिया ने आलिया को किया भ्रमित शो के दौरान नकली ट्रंप ने चुटकुलों की झड़ी लगा दी। उसने आलिया भट्ट से कहा कि वह खुश है कि आलिया ‘रणबीर बर्बादिया’ के साथ नहीं हैं, क्योंकि वह उन्हें काफी डराते हैं। यहाँ उसका इशारा मशहूर पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की ओर था, जिसे वह मजाकिया अंदाज में ‘रणबीर बर्बादिया’ कह रहा था।
हालांकि, आलिया ने इसे अपने पति ‘रणबीर कपूर’ समझ लिया और वह कुछ पलों के लिए पूरी तरह सन्न रह गईं। जैसे ही कंटेस्टेंट ने स्पष्ट किया कि वह उनके पति की बात नहीं कर रहा, तब जाकर आलिया की जान में जान आई और वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े।
हाजिरजवाबी पर मिला स्टैंडिंग ओवेशन इस वाकये के बाद आलिया कुछ देर तक सदमे में रहीं और कोई जवाब नहीं दे पाईं। इस खामोशी का फायदा उठाते हुए नकली ट्रंप ने तुरंत चुटकी लेते हुए पूछा, क्या मैं आपको स्क्रिप्ट थमा दूं? उसकी इस शानदार कॉमिक टाइमिंग और हाजिरजवाबी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उसे शो में स्टैंडिंग ओवेशन मिला, जिसे देखकर आलिया और शरवरी भी दंग रह गईं।
अल्फा का प्रमोशन और सोशल मीडिया का रिएक्शन आलिया भट्ट और शरवरी वाघ इस शो में अपनी आगामी फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के सिलसिले में पहुंची थीं। फैंस सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने खुद पर किए गए तीखे रोस्ट को कितनी सहजता और खेल-खेल में लिया। बता दें कि ‘अल्फा’ का ट्रेलर पहले ही चर्चा में है और यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
*That Donald Trump Guy Roasted Alia Very Badly, She s Crying 😂🤣😂#SamayRaina pic.twitter.com/GcmILtwWHu
— Filmy_Duniya (@AyyanPanda) June 20, 2026
मोबाइल छीनना पड़ा भारी: मजदूर के एक दांव ने चोरों की बदल दी किस्मत
चालू फ्रिज साफ कर रही थी महिला, अचानक लगा जोरदार करंट; CCTV देख दहल जाएंगे आप!
मोदी की कूटनीति के मुरीद हुए शशि थरूर? कांग्रेस के भीतर बढ़ा वैचारिक मतभेद
महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर का छज्जा गिरने से 5 की मौत, मलबे में दबे कई श्रद्धालु
गुरनूर बरार की बुलेट बाउंसर से दहले जादरान, चेन्नई में दिखा रफ्तार का खौफनाक मंजर
ऋषभ पंत की घर वापसी: क्या 12 करोड़ के भारी नुकसान के साथ दिल्ली लौटेंगे स्टार विकेटकीपर?
IND vs AFG: शुभमन गिल की कप्तानी में भारत का दम, अफगानिस्तान का 3-0 से किया सूपड़ा साफ
सितारों से सजी मुंबई की सबसे पावरफुल शादी: राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक का जमावड़ा
India’s Got Latent : स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने आलिया भट्ट को किया सरेआम रोस्ट, फिल्म और कान्स पर कसा तंज
चाहे धर्म कोई भी हो, हमारा DNA योग वाला है : योग दिवस से पहले बाबा रामदेव का बड़ा बयान