वाशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने और होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने एक बार फिर इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को बंद कर दिया है। इस अचानक आए बदलाव ने वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ा दिया है।
शर्तों का उल्लंघन बना कारण ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने सभी जहाजों को इस क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी है। ईरान का कहना है कि जब तक लेबनान से इजरायली सेना की वापसी और फारस की खाड़ी से अमेरिकी सैन्य बलों के हटने जैसी शर्तें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह मार्ग बंद रहेगा। IRGC ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी जहाज को निशाना बनाया जा सकता है।
रद्द हुई परमाणु वार्ता इस घटनाक्रम के बीच, स्विट्जरलैंड में होने वाली अमेरिका और ईरान की परमाणु वार्ता का पहला दौर भी रद्द कर दिया गया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा भी बिना किसी आधिकारिक कारण के टाल दिया गया है। इससे पहले पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA) ने जहाजों के लिए 48 घंटे पहले आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन ताजा आदेश ने उस उम्मीद पर पानी फेर दिया है।
ट्रंप का कड़ा रुख अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, हम किसी मजबूरी में बातचीत नहीं कर रहे थे, ईरान कर रहा था। ईरान खत्म हो चुका है। हम 60 दिन पूरे होने तक इंतजार करेंगे और उन्हें एक पैसा भी नहीं मिलेगा।
तनाव की पृष्ठभूमि यह संकट इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ते तनाव के बीच गहराया है। हाल ही में दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में करीब 16 लोगों की मौत हुई है। इजरायल का कहना है कि ये हमले हिजबुल्लाह द्वारा युद्धविराम के उल्लंघन का जवाब थे। अब इस भू-राजनीतिक खींचतान का केंद्र होर्मुज स्ट्रेट बन गया है, जो दुनिया के तेल व्यापार के लिए सबसे महत्वपूर्ण मार्ग है।
Iran’s Islamic Revolutionary Guard Corps Navy (IRGC-N) has once again closed the Strait of Hormuz, warning all vessels to not attempt to cross, following Israel’s refusal to withdraw from and strikes this morning on Southern Lebanon, with the following message being broadcast on… pic.twitter.com/MPcDbzDvp9
— OSINTdefender (@sentdefender) June 19, 2026
3 दिन में खत्म कर देंगे : काला हिरण फिल्म के प्रोड्यूसर को जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप
19,650 करोड़ का विकास या लापरवाही? पहली ही बारिश में टपकने लगा नवी मुंबई एयरपोर्ट
क्या उद्धव ठाकरे छोड़ेंगे शिवसेना की कमान? पार्टी में बढ़ती बगावत ने बढ़ाई हलचल
खीर भवानी मेले से पहले सक्रिय हुए CM उमर अब्दुल्ला, मंदिर में की विशेष पूजा
राम मंदिर चंदा विवाद पर CM योगी का कड़ा प्रहार: कारसेवकों पर गोली चलाने वाले अब उपदेश न दें
सामान डिलीवर करने आया था डिलीवरी बॉय, जाते-जाते पार कर ले गया महंगे जूते
राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी: 2029 में सत्ता परिवर्तन का दावा
बिहार के इन दो स्टार क्रिकेटरों की चमकी किस्मत, सीधे बनेंगे DSP
बारिश में अतरंगी डांस का नशा, युवक के बैलेंस ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
फ्रेंकस्टीन स्टेट बनकर खुद के राक्षस का शिकार हुआ पाकिस्तान: अनुपमा सिंह ने UNHRC में सुनाई खरी-खरी