कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज (19 जून) अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच, शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक बड़ा राजनीतिक भविष्यकथन कर सबको चौंका दिया है।
2029 में राहुल के नेतृत्व में सरकार का दावा संजय राउत ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक लोकप्रिय नेता हैं जो निडर होकर संघर्ष कर रहे हैं। राउत ने दावा किया, राहुल गांधी के नेतृत्व में 2029 में केंद्र में हमारी सरकार बनेगी। यह बात प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह भी अच्छी तरह जानते हैं। इसी डर के कारण आज विपक्ष को तोड़ने की कोशिशें की जा रही हैं।
विपक्षी दलों का मिशन 2029 राउत ने आगे कहा कि राहुल गांधी की लीडरशिप ने ही मौजूदा सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती खड़ी की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ राहुल गांधी के विजन को आगे बढ़ा रहा है और भविष्य की सत्ता का खाका तैयार है।
बागी सांसदों पर भड़के राउत राहुल गांधी को बधाई देने के साथ-साथ राउत ने अपनी पार्टी के बागी सांसदों पर भी निशाना साधा। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, ये सब बिके हुए लोग हैं, जो सिर्फ धन-बल के पीछे भाग रहे हैं। इनकी न कोई निष्ठा बची है और न ही ईमानदारी। जनता इन गद्दारों को कभी माफ नहीं करेगी।
सुप्रिया सुले ने भी दी बधाई राहुल गांधी के जन्मदिन पर एनसीपी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने पोस्ट में राहुल गांधी के स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने लिखा कि राहुल का आने वाला साल देश सेवा के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।
देशभर से मिल रही बधाईयां राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी #RahulGandhiBirthday ट्रेंड कर रहा है, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और सामान्य नागरिक उन्हें देश के भविष्य के रूप में देख रहे हैं।
Happy Birthday, @RahulGandhi ji! Wishing you good health, happiness, and strength to continue serving the nation. May the year ahead bring you success and fulfillment. pic.twitter.com/nzmcj0EEda
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 19, 2026
शिवसेना के 60 साल: मराठी अस्मिता से विरासत की जंग तक का कठिन सफर
कोरोना का कच्चा चिट्ठा उजागर: फौसी पर तुलसी गबार्ड का बड़ा खुलासा, लैब में फंडिंग का सच आया सामने
हिम्मत है तो रिंग में आओ : श्रीसंत ने हरभजन को दी खुली चुनौती, 16 साल पुराने थप्पड़कांड पर फिर बवाल
भारतीय जुगाड़ का जलवा: ऊंचाई पर बैठे मजदूरों तक ऐसे पहुंची चाय, वीडियो देख हैरान रह गए लोग
रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले आज दे रहे उपदेश: सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा प्रहार
केवल 4 वनडे... रोहित शर्मा के करियर का सबसे बड़ा अग्निपरीक्षा दौर शुरू
क्रिकेट मैच में दूसरे देश का हेलमेट पहनना: क्या कहता है ICC का नियम और क्या मिल सकती है सजा?
मैदान में उतरी गाय फुटबॉलर : स्किल देख लोग बोले- ये तो मेसी की फीमेल वर्जन है!
मॉस्को में काली बारिश का खौफ: ड्रोन हमले के बाद आसमान से बरस रहा काला तेल
जब मैदान में उतरी फीमेल मेसी , फुटबॉल खेलते बच्चों की छुट्टी कर दी गाय ने!