इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास के सबसे विवादित पलों में से एक स्लैपगेट का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने हरभजन सिंह को बॉक्सिंग रिंग में भिड़ने की खुली चुनौती दी है।
विज्ञापन पर भड़के श्रीसंत श्रीसंत एक हालिया विज्ञापन को लेकर बेहद नाराज हैं, जिसमें उन्हें और हरभजन सिंह को बॉक्सिंग ग्लव्स पहने दिखाया गया था। श्रीसंत का मानना है कि हरभजन 2008 के उस थप्पड़कांड का इस्तेमाल लगातार अपनी ब्रांडिंग और फायदे के लिए कर रहे हैं, जो उन्हें कतई स्वीकार नहीं है।
रिंग में आने की हिम्मत है? एक इंटरव्यू में श्रीसंत ने हरभजन को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, क्या उनमें हिम्मत है कि उस सीन को हकीकत में दोहरा सकें? मैं उन्हें ओपन चैलेंज दे रहा हूं। क्या वो मेरे साथ रिंग में आने का साहस जुटा सकते हैं? ये कोई एक्टिंग नहीं, मैं सच में उन्हें बुला रहा हूं।
सेल्फ-रिस्पेक्ट है तो सामने आओ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए श्रीसंत ने आगे कहा, भज्जी, अगर आपको उस थप्पड़कांड से इतनी दिक्कत है, तो विज्ञापन छोड़िए और सीधे रिंग में आइए। अगर आपमें थोड़ी भी सेल्फ-रिस्पेक्ट है, तो आइए आमने-सामने बात करते हैं। मैं आपका इंतजार कर रहा हूं।
क्या है थप्पड़कांड का इतिहास? साल 2008 में IPL के पहले सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच के बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। मैदान पर श्रीसंत के रोने की तस्वीरें उस समय पूरी दुनिया में सुर्खियां बनी थीं।
हाल ही में पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी द्वारा इस वाकये का एक पुराना वीडियो शेयर करने के बाद यह मुद्दा फिर से चर्चा में आ गया है। फिलहाल हरभजन सिंह की ओर से इस चुनौती पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन श्रीसंत के इस ओपन चैलेंज ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
Rare footage of the moment Harbhajan Singh slapped S. Sreesanth! ! pic.twitter.com/YoDGMwb4D6
— King In The North👑👑 (@KingInThe2North) June 19, 2026
प्रिय मित्र नरेंद्र : इमैनुएल मैक्रों ने हिंदी बोलकर जीता दिल, भारत-फ्रांस की दोस्ती को बताया अमर
पेन बम की सच्चाई: क्या मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में धमाके की साजिश? जानें वायरल मैसेज का पूरा सच
नाइटक्लब विवाद के बीच बेन स्टोक्स की वापसी, काउंटी टीम में मिली जगह
मनिका बत्रा का बड़ा आरोप: एशियन गेम्स टीम चयन पर उठाए सवाल, सीधे PM मोदी से लगाई गुहार
महिला T20 वर्ल्ड कप से श्रेयंका पाटिल बाहर: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, नई खिलाड़ी की एंट्री
प्रिय मित्र नरेंद्र : मैक्रों ने हिंदी में बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल, अगले साल भारत आने का किया वादा
गंभीर और आगरकर को क्रिकेट की समझ नहीं... ; अश्विन का तीखा बयान मचा रहा खलबली
नेतन्याहू का दोटूक संदेश: ईरान को कभी परमाणु शक्ति नहीं बनने दूंगा, लेबनान से नहीं हटेगी इजरायली सेना
मोजतबा खामेनेई की अमेरिका को दो टूक: समझौता मंजूर, पर झुकेंगे नहीं
मुझे फांसी दे दो : 15 साल की वफादारी का खौफनाक अंत, दिल्ली में डॉक्टर ने मेड की बेरहमी से की हत्या