महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। शिवसेना (यूबीटी) के भीतर मची टूट के बीच खबर है कि पार्टी के 9 में से 6 लोकसभा सांसद बगावत के मूड में हैं और जल्द ही एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। इस सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे ने एक भावुक बयान दिया है।
मुझ पर भरोसा नहीं तो पद छोड़ने को तैयार मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान उद्धव ठाकरे ने अपने समर्थकों से कहा कि यदि उन्हें मुझ पर भरोसा नहीं है, तो वे पार्टी प्रमुख का पद छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने उन मतदाताओं से भी माफी मांगी जिन्होंने उन सांसदों को वोट दिया था, जो अब पाला बदलने की तैयारी में हैं।
भाजपा पर साधा निशाना ठाकरे ने भाजपा पर शिवसेना को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ वैचारिक मतभेद होने के बावजूद उन्होंने कभी शिवसेना को मिटाने की कोशिश नहीं की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, देश एक पार्टी, बिना चुनाव वाली व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, जो लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है।
शिंदे का पलटवार: लोग क्यों छोड़ रहे, आत्म-मंथन करें उद्धव के बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तंज कसा। शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे को यह आत्म-मंथन करना चाहिए कि आखिर उनके अपने लोग उन्हें छोड़कर क्यों जा रहे हैं। शिंदे ने इसे महज एक ट्रेलर बताते हुए कहा कि असली फिल्म अभी बाकी है।
संजय राउत पर भड़के संजय निरुपम पार्टी में बढ़ती खींचतान के बीच शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने संजय राउत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। निरुपम ने कहा कि राउत अपने ही सांसदों को बिकाऊ बोल रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने मुंबई पुलिस से मांग की कि राउत के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए, क्योंकि वे राज्य में अशांति फैला रहे हैं।
क्या 20 साल पुराने मामले से बढ़ेगी मुश्किलें? शिवसेना (यूबीटी) के बिखराव के बीच एक 20 साल पुराने हत्याकांड की चर्चा ने भी जोर पकड़ लिया है। इस मामले में आने वाले फैसले पर महाराष्ट्र की राजनीति की नजरें टिकी हुई हैं। राज्य का सियासी पारा इस समय चरम पर है और शिंदे-उद्धव गुट के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
I am ready to quit party chief s post if you don t have trust and faith in me: an emotional Uddhav tells supporters at Mumbai event.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 19, 2026
Introspection should be done on why people are abandoning you: Eknath Shinde takes dig at Uddhav Thackeray. pic.twitter.com/bChlqjQvlz
बिहार का मेगा रेल प्लान : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगा पटना, पटरियों पर दौड़ेंगी 200 नई ट्रेनें
राहुल गांधी का परशुराम अवतार : वाराणसी में गंगा किनारे हुआ दुग्धाभिषेक, समर्थकों ने की पीएम बनाने की प्रार्थना
ट्रंप के फोटो वाले दावे पर भड़कीं मेलोनी: कहा- न मैं और न इटली कभी भीख मांगते हैं
समझौते के कुछ घंटे बाद ही मुकरा ईरान: होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद, ट्रंप की दो टूक- अब ईरान खत्म
मॉस्को में काली बारिश का खौफ: ड्रोन हमले के बाद आसमान से बरस रहा काला तेल
भगवान शिव की भक्ति का अनोखा संकल्प: 12 साल से एक ही जगह खड़े हैं दुलाल गिरी महाराज
क्या राहुल गांधी कभी बन पाएंगे प्रधानमंत्री? मशहूर ज्योतिषी का बड़ा दावा!
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: अमरावती में स्वामी रामदेव भरेंगे योग की हुंकार, CM चंद्रबाबू नायडू होंगे मुख्य अतिथि
बिहार में फिर झुलसाने लगी गर्मी: कैमूर में पारा 42.4 डिग्री पार, कई शहरों में बढ़ी तपिश
त्वचा के लिए वरदान: क्या पतंजलि का नीम क्लींजर बन सकता है आपका डेली स्किन गार्ड?