बिहार के रेल नेटवर्क के कायाकल्प के लिए केंद्र सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। शुक्रवार को पटना पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्य के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के ऐतिहासिक बजट की घोषणा की। इस मेगा प्लान का उद्देश्य बिहार की कनेक्टिविटी को विश्वस्तरीय बनाना है।
नई ट्रेनों की सौगात रेल मंत्री ने बिहार वासियों को बड़ी राहत देते हुए छपरा से दिल्ली के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस और दोहरीघाट-वाराणसी ट्रेन सेवा का विस्तार किया गया है। वर्तमान में राज्य में करीब ₹1.15 लाख करोड़ की रेल परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।
बदलेगी तस्वीर: 98 स्टेशनों का आधुनिकीकरण रेल मंत्री ने बताया कि बिहार के 98 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने का काम तेजी से चल रहा है। पटना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए हार्डिंग पार्क में 5 नए प्लेटफॉर्म बनाए जा रहे हैं। साथ ही, फतुहा रेलवे स्टेशन को भी बड़े जंक्शन के रूप में विकसित किया जा रहा है।
200 नई ट्रेनों और बुलेट ट्रेन का रास्ता साफ अश्विनी वैष्णव ने बिहार के भविष्य का खाका खींचते हुए बताया कि राज्य में रेलवे लाइनों के दोहरीकरण के साथ तीसरी और चौथी लाइन बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर है। यह काम पूरा होते ही बिहार की पटरियों पर 200 से अधिक नई ट्रेनें दौड़ सकेंगी। सबसे बड़ी घोषणा दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को लेकर की गई, जो बिहार की कनेक्टिविटी को पूरी तरह बदल देगा।
बिहार से अफ्रीका तक मेक इन इंडिया की गूंज बिहार के लिए गर्व की एक और उपलब्धि बताते हुए रेल मंत्री ने कहा कि मढ़ौरा स्थित रेल इंजन कारखाने में बने इंजनों की मांग विदेशों में बढ़ रही है। शुक्रवार को ही इस संयंत्र से 51वां लोकोमोटिव इंजन अफ्रीका के लिए रवाना किया गया।
विपक्ष पर सियासी हमला पटना दौरे के दौरान रेल मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडी गठबंधन पूरी तरह टूट चुका है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की स्थिति का जिक्र करते हुए टीएमसी और गठबंधन के नेताओं को घेरा और कहा कि जनता में अब भारी आक्रोश है, जिसके कारण ये दल बिखर रहे हैं।
*आज बिहार के मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी के साथ बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए 3 रेल सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) June 19, 2026
🚄 छपरा-दिल्ली (आनंद विहार) नई एक्सप्रेस रेल सेवा
🚄 मऊ-दिल्ली (आनंद विहार) नियमित एक्सप्रेस
🚄 दोहरीघाट-औड़िहार ट्रेन सेवा का वाराणसी तक विस्तार pic.twitter.com/S8z6eVkUZH
बिहार के इन दो स्टार क्रिकेटरों की चमकी किस्मत, सीधे बनेंगे DSP
झूठ की हद होती है : ट्रंप के दावे पर भड़कीं मेलोनी, इटली ने कूटनीतिक नाराजगी जताई
फोटो के लिए मिन्नत करने वाले ट्रंप के दावे पर भड़कीं जॉर्जिया मेलोनी, कहा- मनगढ़ंत बातें बंद करें
राम मंदिर पर राजनीति करने वालों पर बरसे सीएम योगी, बोले- बाबर की पूजा करने वाले न दें उपदेश
एशियन गेम्स 2026: मनिका बत्रा का चयन से बाहर होने पर हंगामा, PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार
बोटिंग के दौरान बच्चे की शरारत! मां के हाथ से आईफोन छीनकर झील में फेंका, वीडियो देख दंग रह गए लोग
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, अक्षर पटेल की जगह यह दिग्गज संभाल सकता है कप्तानी!
काला हिरण के निर्माता अमित जानी को मिली जान से मारने की धमकी, +92 कोड वाले नंबर से आया कॉल
क्या दक्षिण लेबनान में सुलझने से पहले ही बिखर गया ईरान-अमेरिका शांति समझौता?
NEET Re-Exam: 1500 किमी दूर मिला सेंटर, छात्रा की परेशानी देख NTA पर उठे सवाल