अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के बीच विवाद गहरा गया है। ट्रंप के एक विवादित बयान ने दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्तों में खटास पैदा कर दी है, जिसके बाद मेलोनी ने कड़े शब्दों में पलटवार किया है।
क्या है पूरा मामला? एक टीवी इंटरव्यू के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि G7 समिट में मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उनसे मिन्नतें की थीं। ट्रंप ने कहा, मुझे उन पर तरस आया, इसलिए मैं फोटो के लिए मान गया। मुझे उनसे बात करने की कोई ज़रूरत नहीं थी।
मेलोनी का कड़ा जवाब ट्रंप के इस दावे पर मेलोनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्रंप के बयानों को पूरी तरह मनगढ़ंत और झूठा करार दिया। मेलोनी ने कहा, मैं हैरान और निराश हूं कि एक पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार कर सकता है।
इटली कभी भीख नहीं मांगता मेलोनी ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि कुछ बातों का जवाब देना जरूरी होता है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, उन्हें (ट्रंप को) यह याद रखना चाहिए कि न तो मैं और न ही इटली कभी किसी के आगे भीख मांगते हैं या झुकते हैं।
सहयोगियों बनाम विरोधियों का सवाल इटली की प्रधानमंत्री ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि आखिर वह अपने सहयोगियों के प्रति इतनी सख्ती क्यों दिखा रहे हैं? मेलोनी ने कहा कि ट्रंप उन वैश्विक नेताओं के प्रति तो नरम रुख अपनाते हैं जो पश्चिम के हितों के खिलाफ हैं, लेकिन दोस्तों को नीचा दिखाने में उन्हें कोई संकोच नहीं होता।
इटली ने अमेरिका यात्रा की रद्द इस विवाद का असर कूटनीतिक स्तर पर भी दिखा है। इटली के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने कड़ा कदम उठाते हुए अपनी प्रस्तावित अमेरिका यात्रा रद्द कर दी है। ताजानी ने कहा, ट्रंप की टिप्पणियां केवल मेलोनी का नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं।
फिलहाल, इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है। ट्रंप के इस बयान को इटली ने अपनी राष्ट्रीय गरिमा से जोड़ लिया है, जिससे भविष्य में अमेरिका और इटली के द्विपक्षीय संबंधों पर गहरा असर पड़ने की आशंका है।
Io e l’Italia non imploriamo mai. pic.twitter.com/sTpKlqWB67
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) June 19, 2026
बारिश में अतरंगी डांस का नशा, युवक के बैलेंस ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
त्वचा के लिए वरदान: क्या पतंजलि का नीम क्लींजर बन सकता है आपका डेली स्किन गार्ड?
RTO से बचने के लिए ट्रक ड्राइवर ने एक्सप्रेस-वे पर बिछाए पत्थर, फिर पुलिस ने खुद उठाए फावड़े
महिला T20 वर्ल्ड कप से श्रेयंका पाटिल बाहर: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, नई खिलाड़ी की एंट्री
सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ भारत की बड़ी जीत: मध्यप्रदेश ने तय समय से पहले हासिल किया स्क्रीनिंग का लक्ष्य
वे बाबर के समर्थक हैं : अखिलेश यादव पर योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला
NEET UG 2026: परीक्षा से पहले NTA का सख्त फरमान, ड्रेस कोड और बायोमेट्रिक पर जारी हुई नई गाइडलाइंस
NEET विवाद: कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर हल्ला बोल, समर्थकों से मांगी थाली-चम्मच
ट्रंप के फोटो वाले दावे पर भड़कीं मेलोनी: कहा- इटली कभी किसी के सामने गिड़गिड़ाता नहीं
खीर भवानी मेले से पहले सक्रिय हुए CM उमर अब्दुल्ला, मंदिर में की विशेष पूजा