इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच एक बड़ा कूटनीतिक विवाद छिड़ गया है। यह तल्खी डोनाल्ड ट्रंप के उस हालिया इंटरव्यू के बाद शुरू हुई, जिसमें उन्होंने मेलोनी पर गंभीर और अपमानजनक टिप्पणी की है।
क्या है पूरा मामला? ट्रंप ने एक इटालियन टेलीविज़न नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए मिन्नतें की थीं। ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा, मैंने सिर्फ इसलिए हामी भरी क्योंकि मुझे उन पर तरस आया।
मेलोनी का करारा जवाब प्रधानमंत्री मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर ट्रंप के दावों को पूरी तरह मनगढ़ंत और शर्मनाक करार दिया। उन्होंने कहा, मैं हैरान हूं कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने ही सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं।
मेलोनी ने दो टूक शब्दों में अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा, उन्हें एक बात याद रखनी चाहिए: इटली और मैं कभी किसी के सामने गिड़गिड़ाते नहीं हैं। उन्होंने ट्रंप की तीखी आलोचना करते हुए यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को अपने दुश्मनों के प्रति तो कठोर होना चाहिए, लेकिन वे सहयोगियों के प्रति ही ऐसा रवैया अपना रहे हैं।
इटली ने कड़े कदम उठाए इस अपमानजनक टिप्पणी के बाद इटली सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। इटली के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने ट्रंप की बातों को पूरे इटली का अपमान बताया है। कूटनीतिक विरोध दर्ज कराते हुए तजानी ने अपनी निर्धारित अमेरिका यात्रा को रद्द कर दिया है।
मेलोनी और मोदी की मेलोडी दोस्ती पर एक नज़र एक तरफ जहां मेलोनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रंप के साथ हुए इस विवाद को संभाल रही हैं, वहीं दूसरी ओर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी केमिस्ट्री लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दोनों नेताओं के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिलता है।
सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती को मेलोडी (Melodi) नाम दिया गया है। हाल ही में G7 शिखर सम्मेलन में भी मेलोनी ने मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर जोड़ी बताया था। अपनी लोकप्रियता और मजबूत कूटनीतिक संबंधों के कारण, ये दोनों नेता वर्तमान में विश्व राजनीति में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।
Io e l’Italia non imploriamo mai. pic.twitter.com/sTpKlqWB67
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) June 19, 2026
एलओसी पर दिखी मानवता की मिसाल: भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों के हाथ मिलाने वाली तस्वीर हुई वायरल
फाइनल से पहले बदला वैभव सूर्यवंशी का तेवर: क्या श्रीलंकाई पिच पर अब डिफेंस ही बनेगा जीत का मंत्र?
डिलीवरी बॉय की करतूत कैमरे में कैद: पार्सल छोड़ते ही जूतों पर डाली नजर, फिर जो किया उसे देख उड़े होश
हेल्थ के नाम पर भ्रम का कारोबार? FSSAI का 14 बड़ी कंपनियों पर कड़ा प्रहार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: अमरावती में स्वामी रामदेव भरेंगे योग की हुंकार, CM चंद्रबाबू नायडू होंगे मुख्य अतिथि
क्या फिर टल जाएगी विराट कोहली की वापसी? फिटनेस टेस्ट बना सबसे बड़ी बाधा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: CM योगी की दो टूक - 15 दिन का करें इंतजार, गुनहगार बख्शा नहीं जाएगा
FIFA World Cup 2026: रेफरी की आंखों से वर्ल्ड कप, तकनीक ने बदल दी फुटबॉल देखने की परिभाषा
बोटिंग के दौरान बच्चे की शरारत! मां के हाथ से आईफोन छीनकर झील में फेंका, वीडियो देख दंग रह गए लोग
UN में भारत का सबसे कड़ा प्रहार: पाकिस्तान को बताया फ्रेंकस्टीन स्टेट , बेनकाब हुआ पाखंड