बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है। राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जबकि उत्तरी और पूर्वी हिस्से के लोगों को पारे में गिरावट से थोड़ी राहत मिली है।
कैमूर सबसे तप्त जिला मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के आंकड़ों के अनुसार, बिहार में सबसे ज्यादा गर्मी कैमूर (भभुआ) में दर्ज की गई है, जहां अधिकतम तापमान 42.4°C तक पहुंच गया है। गर्मी का यह आलम राज्य के अन्य हिस्सों में भी देखा जा रहा है।
प्रमुख शहरों का हाल राजधानी पटना में पारा 40.5°C पर बना हुआ है। वहीं, प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गया जी में तापमान 41.2°C और छपरा में 41.8°C दर्ज किया गया है। बक्सर (41.6°C), डेहरी (41.4°C) और औरंगाबाद (40.2°C) में भी पारा चढ़ने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
उत्तर और पूर्वी बिहार को मिली राहत दूसरी ओर, उत्तर और पूर्वी बिहार के इलाकों में पारे में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फारबिसगंज में तापमान अचानक 4°C लुढ़ककर 30.2°C पर आ गया है। वहीं, मधुबनी में 31.6°C और मुजफ्फरपुर (अकबरपुर/माधोपुर) में पारा 32.3°C दर्ज किया गया है।
तापमान में उतार-चढ़ाव का कारण विशेषज्ञों के मुताबिक, राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में हवा की दिशा और स्थानीय मौसमी कारकों के प्रभाव से तापमान में यह भिन्नता देखी जा रही है। एक तरफ जहां दक्षिणी बिहार में लू जैसी स्थिति बनी हुई है, वहीं उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में नमी के कारण तापमान कम बना हुआ है।
*#अधिकतम #तापमान और #परिवर्तन पिछले 24 घंटा #बिहार जिलों से। pic.twitter.com/axkIAz3Or9
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) June 19, 2026
क्या उद्धव ठाकरे छोड़ेंगे शिवसेना की कमान? पार्टी में बढ़ती बगावत ने बढ़ाई हलचल
दिल्ली: बाजार में लड़की से दरिंदगी का वीडियो वायरल, भीड़ के बीच हैवान की हुई जमकर धुनाई
बोटिंग के दौरान बच्चे की शरारत! मां के हाथ से आईफोन छीनकर झील में फेंका, वीडियो देख दंग रह गए लोग
कच्चा तेल 80 डॉलर के पार, फिर भी जेब क्यों ढीली? पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर छिड़ा सियासी संग्राम
कर्नाटक MLC चुनाव: क्रॉस-वोटिंग से दहला बीजेपी का कुनबा, विजयेंद्र दिल्ली तलब; बागी विधायकों पर गिरेगी गाज
18 साल बाद फिर उबला स्लैप-गेट विवाद: श्रीसंत ने हरभजन को दी बॉक्सिंग रिंग में खुली चुनौती
असली PUBG का देसी अवतार! चप्पल और गद्दे के साथ शुरू हुआ युद्ध , वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
हिम्मत है तो रिंग में आओ : श्रीसंत ने हरभजन को दी खुली चुनौती, 16 साल पुराने थप्पड़कांड पर फिर बवाल
नीरज चोपड़ा की दमदार वापसी: दोहा डायमंड लीग में रुमेश थारंगा से होगी कड़ी टक्कर
फोटो के लिए मिन्नत करने वाले ट्रंप के दावे पर भड़कीं जॉर्जिया मेलोनी, कहा- मनगढ़ंत बातें बंद करें