‘स्त्री 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद श्रद्धा कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘ईथा’ का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है।
प्रेग्नेंट महिला के रोल में दिखीं श्रद्धा टीजर में श्रद्धा कपूर का एक ऐसा अवतार देखने को मिला है जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। वीडियो की शुरुआत श्रद्धा के एक प्रेग्नेंट महिला के किरदार से होती है, जिसमें वह लेबर पेन से गुजरती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके कुछ ही पलों बाद उनका एक डांसर के रूप में शानदार ट्रांसफॉरमेशन नजर आता है।
‘कॉकटेल 2’ के साथ हुई एंट्री श्रद्धा की इस फिल्म का टीजर 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के साथ दिखाया गया। थिएटर में दिखाए जाने के कुछ ही समय बाद यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस टीजर में श्रद्धा के इस गंभीर और चुनौतीपूर्ण किरदार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
क्या है ‘ईथा’ की कहानी? यह फिल्म मशहूर लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक है, जिन्हें ‘तमाशा क्वीन’ के नाम से जाना जाता था। फिल्म की कहानी 1950 से 1980 के दशक के बीच के महाराष्ट्र पर आधारित है। यह एक म्यूजिकल पीरियड ड्रामा है, जिसमें संगीत अतुल-अजय की जोड़ी ने दिया है।
कब और कहां देखें? इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं और इसे दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 28 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Teaser of #Eetha @ShraddhaKapoor is back with bang 💥 #ShraddhaKapoor pic.twitter.com/CSS2CAAgMp
— heyitsme____ (@wbu_g_) June 19, 2026
सुरेश यादव बनकर हिंदू महिला को फंसाया, निकाह के लिए मस्जिद पहुँचा तो मौलवी ने कहा- बजरंग दल से डर लगता है
बिहार की वंडर गर्ल अक्षरा गुप्ता का धमाका: 126 गेंदों में ठोके नाबाद 306 रन, रचा इतिहास
फरसा और संविधान: राहुल गांधी के परशुराम अवतार से कांग्रेस ने बदला सियासी खेल
शोरूम के फर्नीचर को ‘घर’ समझ बैठे ग्राहक! IKEA का वीडियो देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
मुरादाबाद: 14 महीने की मासूम को पड़ोसियों के भरोसे छोड़ प्रेमी संग भागी पत्नी, गुल्लक के पैसे भी ले उड़ी
चेहरे पर तेजाब, आंखों में अंधेरे का डर और फुटबॉल के मैदान पर इतिहास; योआन विसा की अग्निपरीक्षा की दास्तान
सिंधु जल संधि पर भारत का कड़ा प्रहार: आतंकवाद और सहयोग साथ नहीं चल सकते
अखिलेश यादव की सपा में टूट की अटकलें: प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा?
झारखंड राज्यसभा चुनाव: इंडी गठबंधन में छिड़ी महाभारत , हार के बाद कांग्रेस और सहयोगियों में तीखी तकरार
रोटियों के मसीहा : खुद तंगी में जीकर, हर रोज 300 बेजुबानों का पेट भरता है यह शख्स