देश में मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल, 19 जून को देश के 17 राज्यों में भीषण बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में हवा की गति 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की आशंका है।
पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए आने वाला सप्ताह चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। असम और मेघालय में 19 से 22 जून के बीच भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। इसके अलावा, आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, कोरापुट, फूलबनी, रांची, जमुई और मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार के शेष हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। इससे भीषण गर्मी से जूझ रहे इन राज्यों को जल्द बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
राजधानी दिल्ली में कल मौसम करवट ले सकता है। दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर के समय हल्की बारिश के साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। हालांकि, शुक्रवार तक तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
जहां एक तरफ मानसून आगे बढ़ रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 19 से 24 जून तक भीषण लू (Heatwave) का प्रकोप जारी रहेगा। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई शहरों में पारा चढ़ने की आशंका है। हालांकि, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कुल्लू में भारी बारिश का अनुमान है, जबकि चंबा और कांगड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 जून तक पूरे राज्य में ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड के पिथौरागढ़, नैनीताल और चमोली समेत पहाड़ी क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है।
बिहार के पटना, गया और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। वहीं, पंजाब के 9 जिलों में 22 जून तक मौसम में अस्थिरता बनी रहेगी। ओडिशा में भी कल 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
*मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 18, 2026
मुख्य बिंदु
(i) सप्ताह के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
(ii) विदर्भ और तेलंगाना के कुछ अलग-अलग क्षेत्रों में 20 जून तक उष्ण लहर की स्थिति बने रहने की बहुत संभावना है। वहीं आज,… pic.twitter.com/FGwXBMjO0A
IPL 2027: क्या बढ़ेंगे मैचों की संख्या? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या है नया प्लान
शहीद की पत्नी या साजिश? 21 लाख का चेक लेकर श्राद्ध से पहले ही गायब हुई बहू
पोकेमोन के जरिए Nothing का बड़ा इशारा: जल्द आएंगे दो नए धाकड़ प्रोडक्ट्स!
सांप को खिलौना समझ बैठा यह शख्स, वीडियो देख कांप जाएगी आपकी रूह
स्पाइडरकैम से गेंद टकराने पर क्यों नहीं दी जाती नो बॉल ? जानिए क्या कहता है ICC का नियम
धुरंधर 2 का अनम्यूटेड अवतार: बिना सेंसर, बिना बीप अब नेटफ्लिक्स पर होगा असली रिवेंज
G7 का सदस्य नहीं, फिर भी क्यों हर शिखर सम्मेलन की शान बना भारत?
अभिषेक बनर्जी पर गिरी गाज: गिरफ्तारी वारंट पर रोक हटी, कभी भी हो सकती है कार्रवाई
छत्तीसगढ़: रेत के अवैध कारोबार का खूनी खेल, भाजपा नेता सहित 3 को कार में जिंदा जलाया
खारघर: प्लास्टिक बैग में मूक बिल्ली को कैद कर फेंका, रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज वायरल