महाराष्ट्र का जालना जिला इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में है। परतूर स्थित किड्स वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल के एनुअल डे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में स्कूली बच्चे डमी तलवारें लिए डांस करते दिख रहे हैं, लेकिन विवाद उनके बैकग्राउंड में बज रहे गाने और स्क्रीन पर दिख रही तस्वीर को लेकर है।
क्या है वायरल वीडियो का विवाद? वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा पाकिस्तानी गाना बजाया गया, जिसके बोल बेहद आपत्तिजनक हैं। वहीं, बैकग्राउंड में लगी LED स्क्रीन पर पाकिस्तान के पूर्व कमांडो मुमताज कादरी की तस्वीर दिखाई दी। मुमताज कादरी वही शख्स है जिसे पाकिस्तान के गवर्नर सलमान तासीर की हत्या के जुर्म में 2016 में फांसी दी गई थी।
पुलिस की जांच और स्कूल का पक्ष मामले की गंभीरता को देखते हुए जालना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस विक्रम साली ने बताया कि मामले की जांच SDPO स्तर पर की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि कार्यक्रम के दौरान ये सामग्री कहां से आई और इसके पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं।
स्कूल मैनेजमेंट ने सफाई देते हुए कहा है कि यह वीडियो करीब दो साल पुराना है। उनका कहना है कि मंच की सजावट और स्क्रीन का काम एक बाहरी एजेंसी को सौंपा गया था, उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। स्कूल ने दावों को खारिज करते हुए कहा कि स्क्रीन पर दिखाए गए दृश्य तुर्की सीरीज एरतुगरुल से प्रेरित थे।
कानूनी पेंच और आगे की कार्रवाई फिलहाल मामले में कोई FIR दर्ज नहीं हुई है, लेकिन स्कूल प्रशासन ने बदनाम करने के आरोप में वीडियो पोस्ट करने वाले अकाउंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। दिलचस्प यह है कि स्कूल के अपने यूट्यूब चैनल से एनुअल डे के वीडियो हटा दिए गए हैं।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) समेत कई मंचों पर इस मामले की शिकायत की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कानून के मुताबिक अगला कदम उठाया जाएगा। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस और आक्रोश का केंद्र बना हुआ है।
*EXCLUSIVE:
— Treeni (@treeni) June 16, 2026
During Annual Day programme of Kids World English School in Partur, Jalna — school children danced on the Pakistani song of Gustakh Nabi Ki Ek Saza... with dummy swords.
In the background, they had celebrated with photo of Pakistani terrorist Mumtaz Qadri, who had… pic.twitter.com/bq7PbUJYb2
शहीद की पत्नी या साजिश? 21 लाख का चेक लेकर श्राद्ध से पहले ही गायब हुई बहू
धुरंधर 2 का अनम्यूटेड अवतार: बिना सेंसर, बिना बीप अब नेटफ्लिक्स पर होगा असली रिवेंज
अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता: ट्रंप बोले- यह बिल्कुल भी आसान नहीं था
होर्मुज खुला, $300 अरब का फंड और परमाणु हथियारों पर बैन! US-ईरान डील का पूरा मसौदा
क्या वैभव सूर्यवंशी पर होगी BCCI की कार्रवाई? सचिव देवजीत सैकिया ने तोड़ी चुप्पी
चलती ट्रेन के पहियों से निकलीं चिंगारियां, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
34 साल, कई टूट और खूनी संघर्ष: क्या फिर बिखरने वाली है समाजवादी पार्टी?
ऐतिहासिक समझौता: अमेरिका-ईरान के बीच छिड़ी जंग खत्म, ट्रंप बोले It s signed
लद्दाख में भारतीय बाइकर्स के फोन दिखा रहे चीन का समय, क्या है इसके पीछे का सच?
इस्लामाबाद का टेरर कॉल सेंटर : पुलिसकर्मी की हत्या पर 3 लाख का इनाम, भारत में बड़ी साजिश का पर्दाफाश