दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान प्रायोजित एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मॉड्यूल का संचालन सीधे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और कुख्यात शहजाद भट्टी द्वारा किया जा रहा था। जांच में खुलासा हुआ है कि इस्लामाबाद में बैठकर आतंकी भारत को दहलाने की साजिश रच रहे हैं।
इस्लामाबाद से ऑपरेट हो रहा टेरर कॉल सेंटर खुफिया पूछताछ में सामने आया है कि इस्लामाबाद में आतंकियों ने एक बाकायदा कॉल सेंटर बना रखा है। यहीं से ISI के हैंडलर सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए भारतीय युवाओं को अपने जाल में फंसाते हैं। इस नेटवर्क के जरिए न केवल निर्देश दिए जाते हैं, बल्कि आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग भी की जाती है।
पुलिसकर्मी की हत्या का खौफनाक प्लान इस मॉड्यूल का मुख्य मकसद देश में दहशत फैलाना था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों को दिल्ली और आसपास के राज्यों में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था। एक पुलिसकर्मी की हत्या करने पर 3 लाख रुपये का इनाम देने का लालच दिया जा रहा था। इसके अलावा, धार्मिक नेताओं और प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी टारगेट करने की साजिश थी।
तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान का प्रोपेगेंडा पकड़े गए संदिग्धों को तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) के नाम का प्रचार करने के निर्देश दिए गए थे। आरोपियों ने दिल्ली-NCR की दीवारों पर ग्रैफिटी बनाई और पोस्टर चिपकाए। इन पोस्टरों में आबिद जट्ट जैसे संदिग्धों को महिमामंडित किया जा रहा था। ध्यान रहे कि हाल ही में अमृतसर में एक ASI की हत्या की जिम्मेदारी भी इसी संगठन ने ली थी।
ऐसे चला गिरफ्तारी का सिलसिला मई में मिली खुफिया जानकारी के बाद स्पेशल सेल ने जाल बिछाया। पहले 7 संदिग्धों को पकड़ा गया, और अब बुधवार को 5 और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने इनके पास से 5 अवैध हथियार, 10 जिंदा कारतूस और आपत्तिजनक पोस्टर बरामद किए हैं।
कौन हैं साजिश में शामिल संदिग्ध? पूछताछ में आरोपियों के अलग-अलग रोल सामने आए हैं:
फिलहाल, पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए पकड़े गए 12 संदिग्धों से सघन पूछताछ कर रही है। देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह खुलासा एक बड़ी चेतावनी है कि कैसे सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर आतंकी वारदातों में इस्तेमाल किया जा रहा है।
*Delhi Police Special Cell says - 5 more accused of an 8-member multi-state terror module linked to Pakistan ISI handler Shahzad Bhatti arrested.
— ANI (@ANI) June 17, 2026
Accused were tasked to target police personnel in Delhi and neighboring states, glamorize Pak handlers by pasting their posters as… pic.twitter.com/vb8dEkd9S6
स्मृति मंधाना का ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे आज तक नहीं छू सका पुरुष क्रिकेट का कोई भी दिग्गज!
टीएमसी नेता जहांगीर खान को छुड़ाने पहुंची भीड़, पुलिस का कड़ा प्रहार; 8 गिरफ्तार
हाउडी मोदी का क्या हुआ असर? उदित राज ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर
NEET री-एग्जाम: प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, शिक्षा बजट के बराबर छात्रों से वसूले जा रहे 1.32 लाख करोड़
पंचायत और गुल्लक के मेकर्स पर क्यों भरोसा करते हैं एक्टर परितोष त्रिपाठी? जानें क्या है पूरा मामला
परिसीमन बिल का नया 50% फॉर्मूला : क्या NDA के इस दांव से बदल जाएगी देश की राजनीतिक तस्वीर?
TVF का ऑफर मिले तो आंख मूंदकर हां कह दें: मामा जी फेम परितोष त्रिपाठी ने क्यों कही ये बड़ी बात?
NEET UG 2026: बड़ी राहत! अब बिना बैंक डिटेल्स दिए डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, बदला नियम
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप: समुद्र पीछे हटने से बाहर आए कोरल रीफ, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी