IPL 2027: 10 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ, जानें तारीख और मैचों का पूरा गणित
News Image

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2027 की तैयारियों को लेकर हलचल तेज कर दी है। हालांकि आधिकारिक कैलेंडर जारी होना बाकी है, लेकिन टूर्नामेंट की संभावित तारीखों और रूपरेखा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

10 मार्च से 15 मई तक चलेगा टूर्नामेंट रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल 2027 का आगाज 10 मार्च से हो सकता है। बीसीसीआई का लक्ष्य टूर्नामेंट को 15 मई तक हर हाल में संपन्न कराने का है। इस बार सीजन को जल्दी खत्म करने के पीछे मुख्य कारण उत्तर भारत की भीषण गर्मी और प्री-मानसून बारिश है, जिससे खिलाड़ियों और फैंस को काफी परेशानी होती है।

मैचों की संख्या में कोई बदलाव नहीं मौजूदा समय में आईपीएल में मैचों की कुल संख्या 74 है। बीसीसीआई का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर पहले से ही काफी व्यस्त है, इसलिए फिलहाल मैचों की संख्या बढ़ाने का कोई विचार नहीं है। 94 मैचों वाला प्रारूप अभी भविष्य के लिए टाल दिया गया है।

20 साल का सफर: सीजन होगा खास आईपीएल के लिए 2027 का साल ऐतिहासिक होगा, क्योंकि यह लीग अपने सफर के 20 साल पूरे कर रही है। इसे ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल इस सीजन को यादगार बनाने के लिए विशेष आयोजनों और बदलावों पर मंथन कर रहे हैं।

खिलाड़ियों को मिलेगा पर्यापत आराम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बहुप्रतीक्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3 मार्च को समाप्त होगी। इसके ठीक एक हफ्ते बाद आईपीएल शुरू होने से खिलाड़ियों को रिकवरी के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। 3 मार्च के बाद भारतीय टीम का कोई तय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम फिलहाल नहीं है, जो आईपीएल की तैयारियों के लिहाज से अच्छा संकेत है।

जल्द होगा आधिकारिक ऐलान बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टूर्नामेंट के संचालन को लेकर दिशा-निर्देशों पर काम शुरू कर दिया है। जल्द ही आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने की उम्मीद है, जिसमें वेन्यू और अन्य बदलावों की पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अमेरिका की नाक के नीचे पुतिन-ईरान की महा-डील : 20 महाबली Mi-8/17 चॉपर्स से बदलेगा गेम

Story 1

मैदान पर फ्लॉप हुए रोनाल्डो, तो गूंजने लगे मेसी-मेसी के नारे—देखें वीडियो

Story 1

परिसीमन बिल का नया 50% फॉर्मूला : क्या NDA के इस दांव से बदल जाएगी देश की राजनीतिक तस्वीर?

Story 1

धुरंधर 2 अब नेटफ्लिक्स पर: ना कट, न म्यूट - अब रॉ और अनकट अंदाज में होगा धमाका!

Story 1

शतक जड़ा, सीरीज जीती, फिर भी क्यों मायूस दिखे कप्तान शुभमन गिल?

Story 1

NEET पेपर लीक या डिजिटल जालसाजी? टेलीग्राम स्कैम के पीछे की खौफनाक सच्चाई

Story 1

G7 से लौटते ही सर्जियो गोर की अमित शाह से गुप्त मुलाकात, भारत-अमेरिका के बीच बदले समीकरण?

Story 1

जब ट्रंप ने पीएम मोदी को कहा फरिश्ता , तो हंसी नहीं रोक पाए प्रधानमंत्री; जानें क्या थी वजह

Story 1

उत्तराखंड सचिवालय संघ को मिली नई टीम, CM धामी ने दिलाई शपथ; कहा- आप राज्य की आत्मा हैं

Story 1

ममता बनर्जी की सुरक्षा से समझौता? अचानक हटाए गए 20 साल पुराने सुरक्षाकर्मी, डेरेक ओ ब्रायन ने रात भर दिया पहरा