मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) पर मंडराते संकट के बीच पार्टी सांसद संजय राउत ने एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाया है। पार्टी के विधायकों के टूटने की अटकलों के बीच राउत ने विरोधियों को सीधे शब्दों में ललकारा है।
असली शिवसेना कौन? प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राउत ने शिंदे गुट पर तंज कसते हुए कहा, शिंदे की शिवसेना कब से असली हो गई? असली शिवसेना तो यहां है। जहां ठाकरे हैं, वहीं शिवसेना है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को इसका परिणाम भुगतना होगा।
हमारे पिता का नाम बालासाहेब ठाकरे है विधायकों को तोड़ने की अफवाहों पर भड़के राउत ने कहा, उन्हें लगता है कि उन्होंने एक बार यह कर दिखाया है, तो फिर कर लेंगे। मैं उनसे कहता हूं—करके दिखाओ। अगर हमने आपको नहीं तोड़ा, तो हमारे पिता का नाम बालासाहेब ठाकरे नहीं है।
ईडी-सीबीआई का डर नहीं राउत ने केंद्र सरकार और एजेंसियों पर निशाना साधते हुए कहा, क्या आप लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं? आप ईडी और सीबीआई से किसे धमका रहे हैं? हम पहले भी जेल जा चुके हैं और फिर जाने को तैयार हैं, लेकिन आपको सबक सिखाने के बाद ही जेल जाएंगे।
उद्धव ठाकरे ने कमान संभाली पार्टी में मची खींचतान और विधायकों के टूटने की खबरों के बीच उद्धव ठाकरे ने सक्रियता बढ़ा दी है। खबरों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे ने हाल ही में कई विधायकों से फोन पर बातचीत की है और राज्य के राजनीतिक हालातों का जायजा लिया है।
22 जून को महत्वपूर्ण बैठक पार्टी के भविष्य और आगामी रणनीति पर चर्चा के लिए उद्धव ठाकरे ने 22 जून को मुंबई स्थित शिवालय में पार्टी विधायकों की एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के सामने खड़े अस्तित्व के संकट और आगे की दिशा पर मंथन किया जाएगा।
19 जून को शिवगर्जना उधर, 19 जून को शिवसेना के स्थापना दिवस पर होने वाले शिवगर्जना मेळावा में उद्धव ठाकरे बड़ा रुख अपना सकते हैं। इस कार्यक्रम में ठाकरे पार्टी के सामने मौजूद चुनौतियों और भविष्य की राजनीतिक रणनीति को लेकर अपनी बात जनता के सामने रख सकते हैं।
फिलहाल शिवसेना (यूबीटी) में विधायकों की घटती संख्या चर्चा का विषय बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार, उद्धव ठाकरे के पास अब केवल 20 विधायकों का समर्थन बचा है, जिसके चलते पार्टी के आगामी भविष्य को लेकर राजनीतिक हलकों में गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
#WATCH | Delhi: Responding to ANI s question about rumours of attempts to break away Shiv Sena (UBT) MLAs, party leader Sanjay Raut says, ...They feel that they have done this once. I would tell them, do it and show us. Aapko nahi todenge na toh hamare baap ka naam nahi… pic.twitter.com/nlhWXvECqO
— ANI (@ANI) June 18, 2026
उद्धव ठाकरे की शिवसेना में बड़ी फूट: कांग्रेस ने इसे बताया संविधान पर हमला , जानें पूरी खबर
स्मृति मंधाना का ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे आज तक नहीं छू सका पुरुष क्रिकेट का कोई भी दिग्गज!
UP 2027: क्या सुभासपा का होगा सपा में विलय? राजभर के बेटे और अखिलेश यादव की गुप्त मुलाकात ने छिड़ी नई बहस
NEET UG 2026: परीक्षा पैटर्न और सुरक्षा व्यवस्था पर NTA का बड़ा खुलासा, जानिए क्या है नया नियम
15 साल की अक्षरा का विस्फोट : 126 गेंदों में ठोके नाबाद 306 रन, बिहार की बेटी ने रचा इतिहास
झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर संग्राम, प्रणव झा और परिमल नाथवानी के बीच कांटे की टक्कर
मां को बचाने के लिए मौत से जा टकराया 18 वर्षीय रोमांच, न्यूयॉर्क में बग्घी हादसे में दर्दनाक अंत
इस्लामाबाद का टेरर कॉल सेंटर : पुलिसकर्मी की हत्या पर 3 लाख का इनाम, भारत में बड़ी साजिश का पर्दाफाश
झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों के लिए आज अग्निपरीक्षा, नथवानी की एंट्री से बढ़ा क्रॉस वोटिंग का रोमांच
टीएमसी नेता जहांगीर खान को छुड़ाने पहुंची भीड़, पुलिस का कड़ा प्रहार; 8 गिरफ्तार