वॉशिंगटन: लंबे समय से चली आ रही अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों देशों ने एक ऐतिहासिक शांति समझौते (Memorandum of Understanding) पर मुहर लगा दी है। इस खबर की पुष्टि खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है।
ट्रंप का उत्साह: इट्स साइन्ड! फ्रांस के वर्साय पैलेस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ डिनर के दौरान ट्रंप ने इस समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर किए। डिनर से निकलते समय जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या डील साइन हो गई है, तो ट्रंप ने उत्साहित होकर जवाब दिया, It’s signed! व्हाइट हाउस ने भी इस ऐतिहासिक पल का वीडियो जारी किया है।
डिजिटल और फिजिकल हस्ताक्षर इस समझौते की प्रक्रिया बुधवार (17 जून) को पूरी हुई। अधिकारियों के मुताबिक, ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने दस्तावेजों पर डिजिटल हस्ताक्षर किए। इससे पहले रविवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकर कालिबाफ ने भी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से समझौते को मंजूरी दी थी।
स्विट्जरलैंड का समारोह हुआ रद्द समझौते के फौरन बाद इसे प्रभावी कर दिया गया है। इसकी सफलता इतनी तेजी से सुनिश्चित हुई कि इस सप्ताह स्विट्जरलैंड में होने वाला औपचारिक हस्ताक्षर समारोह रद्द कर दिया गया। दोनों देशों के बीच हुई यह कूटनीतिक जीत आने वाले समय में वैश्विक राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रही है।
खुफिया रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल एक तरफ जहां शांति समझौते की चर्चा है, वहीं दूसरी ओर हालिया खुफिया रिपोर्ट ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका ने माना है कि ईरान के पास परमाणु बम से भी घातक हथियार मौजूद हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के पास ऐसी तकनीक है जिसे वह जब चाहे इस्तेमाल कर सकता है। बहरहाल, वैश्विक स्तर पर यह समझौता तनाव कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
It s signed.
— Fox News (@FoxNews) June 17, 2026
President Trump told reporters he signed the Iran memorandum of understanding in Versailles as he departed the palace following a dinner with French President Emmanuel Macron.
A White House official says a photo of the signed agreement was sent to Iran and the… pic.twitter.com/HVELS6RYVB
E20 पेट्रोल से कार में आ रही हैं चींटियां? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश!
जब ट्रंप ने पीएम मोदी को कहा फरिश्ता , तो हंसी नहीं रोक पाए प्रधानमंत्री; जानें क्या थी वजह
अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता: वर्साय में टला युद्ध का खतरा
लद्दाख में भारतीय बाइकर्स के फोन दिखा रहे चीन का समय, क्या है इसके पीछे का सच?
दिग्विजय सिंह का RSS पर बड़ा हमला: चंपत राय को बताया सबसे भ्रष्ट , चंदे की जांच की मांग
पंचायत और गुल्लक के मेकर्स पर क्यों भरोसा करते हैं एक्टर परितोष त्रिपाठी? जानें क्या है पूरा मामला
ईरान के लिए नरम हुए ट्रंप: मिसाइल रखने के अधिकार से लेकर नई डील तक, क्या है अमेरिका का नया दांव?
वायरल रील्स का जुनून: ओडिशा में हाथियों को उकसा रहे कंटेंट क्रिएटर्स , वीडियो देख भड़के लोग
मुझे मरना है... : 6 महीने से डिप्रेशन में थीं संचिता उगले, मौत से पहले के खौफनाक खुलासे
ट्रंप और मोदी की नई केमिस्ट्री : क्या यह भविष्य की सबसे बड़ी रणनीतिक साझेदारी है?