जी-7 समिट 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 38 मिनट की मुलाकात ने वैश्विक कूटनीति के कई समीकरण बदल दिए हैं। इस मुलाकात में न केवल पुरानी दोस्ती की झलक दिखी, बल्कि यह भी साफ हो गया कि अमेरिका अब भारत को सिर्फ एक सहयोगी नहीं, बल्कि एक अनिवार्य रणनीतिक साझेदार के रूप में देख रहा है।
मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप के तेवर काफी गर्मजोशी भरे थे। उन्होंने न केवल पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांधे, बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि अगर भारत पर कभी हमला हुआ, तो अमेरिका बिना किसी लिखित समझौते के भी भारत के साथ खड़ा होगा। ट्रंप ने कहा, जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, भारत के पास व्हाइट हाउस में एक पक्का दोस्त है।
G-7 समिट में एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप को सहारा देते हुए दिख रहे हैं। कूटनीतिक जानकारों का मानना है कि यह केवल एक शिष्टाचार नहीं, बल्कि दुनिया के सामने यह संदेश है कि भारत अब वैश्विक मंच पर नेतृत्वकारी भूमिका में है। फोटो सेशन के दौरान ट्रंप का मोदी का हाथ मजबूती से थामे रखना यह दर्शाता है कि अमेरिका को अपनी आर्थिक और सुरक्षा चुनौतियों के लिए भारत के कंधे की जरूरत है।
अमेरिका आज अपनी जीडीपी के 101% कर्ज के बोझ तले दबा है। उसे भारत के विशाल बाजार, युवा टैलेंट और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता की सख्त आवश्यकता है। साथ ही, चीन के दबदबे को कम करने के लिए अमेरिका चाइना+1 रणनीति अपना रहा है, जिसमें भारत उसकी पहली पसंद बनकर उभरा है। 2025 में भारत का अमेरिका का सबसे बड़ा स्मार्टफोन सप्लायर बनना इसी बदलाव का परिणाम है।
मुलाकात में पीएम मोदी ने एक बहुत ही कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की लाइन दोहराते हुए कहा, भरोसा करो, लेकिन सत्यापन भी करो। इसका अर्थ साफ है—भारत अमेरिका के साथ दोस्ती तो चाहता है, लेकिन वह आंख मूंदकर किसी के पीछे नहीं चलेगा।
भारत ने पहले भी रूस से S-400 सिस्टम खरीदकर और अमेरिकी दबाव के बावजूद अपनी शर्तों पर तेल आयात करके यह साबित कर दिया है कि उसके लिए स्वाभिमान और राष्ट्रीय सुरक्षा व्यापारिक सौदों से ऊपर है।
भारत ने अपनी नीति स्पष्ट कर दी है—हम केवल खरीदार नहीं, बल्कि भागीदार बनना चाहते हैं। जहाँ अमेरिका तकनीक साझा करने में हिचकिचाता है, वहीं फ्रांस जैसे देश तकनीक के हस्तांतरण के लिए तैयार हैं, जैसा कि राफेल डील में देखा गया। भारत आज UAE के साथ CEPA जैसी सफल व्यापारिक साझेदारी पेश कर रहा है, जो यह साबित करता है कि जो देश भारत पर भरोसा करेगा, उसे लंबी अवधि में बड़ा फायदा मिलेगा।
मोदी-ट्रंप की यह मुलाकात दर्शाती है कि भारत अब किसी गुट (Block) की राजनीति का हिस्सा नहीं है। भारत अपनी शर्तों पर अमेरिका का भरोसेमंद साथी बन रहा है। ट्रंप की मेहरबानी के पीछे छिपी यह कूटनीतिक रणनीति अब पूरे विश्व को यह संदेश दे रही है कि 21वीं सदी की वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा को चलाने के लिए भारत का साथ होना अनिवार्य है।
#DNAमित्रों | | G-7 मंच से G-7 देश का बड़ा कबूलनामा ... दुनिया चलाने के लिए भारत का होना जरूरी
— Zee News (@ZeeNews) June 17, 2026
G-7 देशों से दुनिया का भरोसा क्यों टूट रहा?#DNA #DNAWithRahulSinha #G7Summit #PMModi #Trump@rahulsinhatv pic.twitter.com/ch1M02fpH3
मोदी सरकार सपनों को कुचलने वाली मशीन : राहुल गांधी का कोटा में चुनावी हुंकार
G7 समिट: मोदी-ट्रंप की मुलाकात में बदली केमिस्ट्री, गले मिलने की जगह दिखा सिर्फ फॉर्मल हैंडशेक
NEET पेपर लीक का दंश: सपनों को मिली फांसी, राजस्थान की तीसरी छात्रा ने तोड़ा दम
या तो सपने देखने नहीं दिए, या तोड़ दिए : कोटा में राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला
अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतक: ईशान किशन और शुभमन गिल ने रचा इतिहास, टॉप-5 में शामिल हुए ये धुरंधर
महिला टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया का तूफान, नीदरलैंड को 95 रन से रौंदकर दर्ज की ऐतिहासिक जीत
IND vs AFG: लखनऊ में रनों की सुनामी, रोहित-गिल समेत 4 स्टार्स ने रचा इतिहास
सीधे सिर पर बम गिराऊंगा : G7 समिट में ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक चेतावनी
फैक्ट चेक: क्या मधुमक्खियां E85 फ्यूल की क्वालिटी जांच रही हैं? जानें वायरल वीडियो का सच
गुरु रहमान की दो टूक: खान सर बहुत झूठ बोलते हैं, मैं रौशन आनंद के साथ खड़ा हूं