फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट में तनाव और भारतीय जहाजों पर हुए हमलों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर जोर प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के सामने स्पष्ट किया कि मध्य पूर्व में शांति बहाली के लिए हो रहे समझौतों में भारतीय नाविकों की सुरक्षा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। पीएम ने कहा, समुद्री व्यापार के क्षेत्र में दुनिया भर के समुद्रों में लाखों भारतीय नाविक कार्यरत हैं। समुद्र में आवाजाही की आजादी सुनिश्चित की जानी चाहिए और नाविकों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे अहम है।
मोदी कूल हैं, लेकिन सख्त वार्ताकार भी वार्ता के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने मोदी को कूल बताते हुए कहा, वे दिखने में फरिश्ते जैसे लगते हैं, लेकिन असल में वे बेहद सख्त वार्ताकार हैं। वे आपका काम बड़ी कुशलता से करवा लेते हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि जब तक मोदी प्रधानमंत्री हैं, भारत वैश्विक स्तर पर एक अहम भूमिका निभाता रहेगा और व्हाइट हाउस में भारत का एक बड़ा दोस्त है।
भारत-अमेरिका के बीच प्रगाढ़ होते रिश्ते राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने और पीएम मोदी के पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि वे लंबे समय से दोस्त हैं। उन्होंने हाउडी मोदी कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के साथ अमेरिका के रिश्ते अब तक के सबसे अच्छे दौर में हैं। ट्रंप ने भारत में अपने पिछले दौरे को शानदार बताते हुए भविष्य में दोबारा भारत आने की इच्छा भी जताई।
रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का रुख रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर पूछे गए एक सवाल पर ट्रंप ने कहा कि वे इस युद्ध को जल्द खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि वे अब तक आठ युद्धों को समाप्त कर चुके हैं, लेकिन पुतिन और जेलेंस्की के बीच आपसी मतभेद इस युद्ध को सुलझाने में बड़ी बाधा बने हुए हैं।
वैश्विक भूमिका में भारत जब ट्रंप से यह पूछा गया कि क्या भारत पश्चिम एशिया में कोई बड़ी भूमिका निभा सकता है, तो उन्होंने विश्वास जताया कि भारत हर बड़े वैश्विक मुद्दे पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का प्रभाव पूरी दुनिया में बढ़ रहा है।
#WATCH | Evian, France | PM Modi tells US President Trump, We have always said that freedom of navigation should be ensured and we should also stress upon that. Lakhs of Indian seafarers are om duty in different seas of the world in the sector of maritime trade. I believe that… pic.twitter.com/zeELdPyozB
— ANI (@ANI) June 17, 2026
गुरु रहमान की दो टूक: खान सर बहुत झूठ बोलते हैं, मैं रौशन आनंद के साथ खड़ा हूं
भारत बनाम अफगानिस्तान: टॉस जीतकर गेंदबाजी को तैयार अफगान टीम, वैभव सूर्यवंशी पर टिकी निगाहें
डेब्यू पर खुशियां हुई काफूर: प्रिंस यादव का पहला विकेट बना नो-बॉल का शिकार
कौन हैं शांतनु देव? TMC बागियों के नए ठिकाने में मचा सियासी घमासान
कोटा से शिक्षा क्रांति का आगाज: राहुल गांधी बोले- अन्यायी व्यवस्था को जड़ से उखाड़ना जरूरी
संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान: आत्महत्या करने वाली आत्माएं प्रेत-पिशाच बनकर भटकती हैं
बिहार पुलिस परीक्षा: ट्रेन में दम घुटते छात्र का वीडियो वायरल, क्या सच और क्या अफवाह?
एक मैच में तीन खिलाड़ियों का डेब्यू: विराट कोहली का शिकार करने वाले प्रिंस यादव को मिला टीम इंडिया का बुलावा
फीफा वर्ल्ड कप: मेसी का जादुई धमाका, रोनाल्डो-पेले के रिकॉर्ड ध्वस्त
प्रिंस यादव का सुपरमैन कैच देख दंग रह गए अर्शदीप, रोहित ने बजाई तालियां