भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। लखनऊ में खेले जा रहे इस मैच में युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव का वनडे डेब्यू हुआ है।
श्रेयस अय्यर ने सौंपी डेब्यू कैप प्रिंस यादव के लिए यह पल बेहद खास रहा। उन्हें उप-कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों वनडे डेब्यू कैप दी गई। प्रिंस को टीम में ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी की जगह शामिल किया गया है, जो क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण बाहर हैं।
विराट कोहली का विकेट लेकर चर्चा में आए थे प्रिंस प्रिंस यादव का नाम आईपीएल 2026 में सुर्खियों में आया था। उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से दिग्गज विराट कोहली को चकमा देकर आउट किया था। मैच के बाद कोहली ने युवा गेंदबाज से मुलाकात कर उन्हें काफी टिप्स भी दिए थे, जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
आईपीएल से टीम इंडिया तक का सफर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले प्रिंस यादव को टीम ने महज 30 लाख रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित करने वाले इस तेज गेंदबाज ने 14 मैचों में 16 विकेट चटकाए। दिल्ली के रहने वाले प्रिंस का अब तक का फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए करियर प्रभावशाली रहा है।
एक मैच में तीन खिलाड़ियों का आगाज इस मुकाबले में केवल भारत ही नहीं, बल्कि अफगानिस्तान ने भी डेब्यू का मौका दिया है। भारत की ओर से प्रिंस यादव के अलावा कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। वहीं, अफगानिस्तान ने दरवेश रसूली और बिलाल सामी को वनडे क्रिकेट में पदार्पण कराया है।
सीरीज पर कब्ज करने की तैयारी शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। धर्मशाला में खेले गए पिछले मैच में टीम ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। अब लखनऊ में जीत हासिल कर भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरी है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
*Precious moments ✨
— BCCI (@BCCI) June 17, 2026
Congratulations to Prince Yadav as he receives his #TeamIndia ODI debut cap from Vice-captain Shreyas Iyer 🥳👏
Updates ▶️ https://t.co/JYJ5l44iJ6#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/dX9JYubQFH
कवच: अब लोको पायलट की चूक पर भी नहीं होगा रेल हादसा, रेलवे ने बिछाया सुरक्षा का अभेद्य जाल
G7 समिट: पीएम मोदी ने ट्रंप के सामने उठाया भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा
मैदान पर उतरी फुटबॉलर गाय , फीफा वर्ल्ड कप के बीच वीडियो ने मचाया तहलका
ऑपरेशन टाइगर और पाला बदलने की राजनीति: अमित शाह पर बरसे जयराम रमेश
G7 समिट: मोदी-ट्रंप की मुलाकात में बदली केमिस्ट्री, गले मिलने की जगह दिखा सिर्फ फॉर्मल हैंडशेक
क्रूड ऑयल में बड़ी गिरावट: होर्मुज जलडमरूमध्य से निकले ईरान के सुपर टैंकर, कीमतों में आई बड़ी राहत
मारुति सुजुकी ने बदली पेट्रोल की परिभाषा: WagonR Flex Fuel की पहली डिलीवरी शुरू
G7 में गूंजी PM मोदी की आवाज: होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा और नाविकों की जान पर जताई चिंता
भवानीपुर हार पर ममता का कानूनी दांव: अखिलेश यादव बोले- जज साहब फैसला उनके पक्ष में ही सुनाएंगे
वंदे भारत एक्सप्रेस में चमकेगा आपका ब्रांड: रेलवे लाया है 5 साल के लिए विज्ञापन का गोल्डन चांस