NEET-UG री-एग्जाम को लेकर सोशल मीडिया और टेलीग्राम पर पेपर लीक होने के दावे जोरों पर हैं। इन दावों के बीच छात्रों और अभिभावकों को निशाना बनाकर लाखों रुपये वसूले जा रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इन खबरों को पूरी तरह से अफवाह करार दिया है।
10 लाख रुपये तक की मांग टेलीग्राम चैनलों के माध्यम से सक्रिय स्कैमर्स छात्रों से मोटी रकम ऐंठ रहे हैं। गिरोह री-एग्जाम का पेपर उपलब्ध कराने का झांसा देकर 14,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की मांग कर रहे हैं। NTA का कहना है कि ये पूरी तरह से एक संगठित धोखाधड़ी है, जिसका मकसद केवल छात्रों को आर्थिक नुकसान पहुंचाना है।
IIT मद्रास के डायरेक्टर ने खोली पोल इस मामले की गंभीरता को देखते हुए IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटी ने एक वीडियो जारी कर तकनीकी सच्चाई बताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टेलीग्राम पर चल रहे चैट और कथित लीक पेपर पूरी तरह से एडिटेड और फर्जी हैं। उन्होंने छात्रों को आगाह किया है कि स्कैमर्स तकनीक का इस्तेमाल कर भ्रामक मैसेज फैला रहे हैं ताकि डर का माहौल पैदा किया जा सके।
अफवाहों से बचने की सलाह NTA ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध संदेश पर भरोसा न करें। एजेंसी ने साफ किया है कि 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए पेपर लीक की कोई भी खबर सच नहीं है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे ऐसी किसी भी लिंक को आगे न बढ़ाएं और न ही किसी को पैसे भेजें।
साइबर अपराध की शिकायत कैसे करें? भविष्य में यदि कोई छात्र या अभिभावक इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो तुरंत साइबर सेल से संपर्क करें। आप राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
एहतियात के तौर पर केंद्र सरकार ने 22 जून 2026 तक पूरे देश में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगा दी है ताकि स्कैमर्स के नेटवर्क को तोड़ा जा सके।
To every NEET candidate and parent - please watch this. A few minutes that could save you serious money and stress this week.
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 16, 2026
Scammers on Telegram were running two rackets targeting you:
1️⃣ Channels demanding ₹14,000 to ₹25,000 - some even ₹10 lakh - claiming they ll send you… pic.twitter.com/aqpickJLAv
मॉस्को दहला, रिफाइनरी पर ड्रोन हमला: पुतिन के गढ़ में यूक्रेन की बड़ी स्ट्राइक
संयुक्त राष्ट्र में भारत की खरी-खरी: आतंकियों को पालने वाले पाकिस्तान को फ्रैंकस्टीन राज्य करार दिया
विश्व सिकल सेल दिवस: ओंकारेश्वर में राष्ट्रपति मुर्मू का आगमन, मप्र में सवा करोड़ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग
G7 समिट में छाईं मेलोनी की नन्हीं बेटी, कैमरे से छिपती मासूमियत ने जीता दुनिया का दिल
टॉयलेट के बहाने घर में घुसे तेज प्रताप, अब कोर्ट पहुंचे अनुष्का के भाई; लॉरेंस बिश्नोई की धमकी का भी जिक्र
अयोध्या दौरे पर योगी का एक्शन प्लान : चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय से बनाई दूरी
झूठ और साजिश के आगे नहीं झुकूंगा : आकाश यादव के आरोपों पर भड़के तेज प्रताप, FIR को बताया बेबुनियाद
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच लियोनल मेसी पर दुखों का पहाड़, पिता की सेहत को लेकर परिवार ने तोड़ी चुप्पी
साथ नहीं तो तोहफे भी नहीं: ममता बनर्जी को हार लौटाने पहुंचे काकोली घोष के बेटे, नहीं मिली एंट्री
मुंबई की भीषण गर्मी: 33 डिग्री में चैन की नींद के लिए समुद्र तट ही सहारा