एवियन-लेस-बैंस (फ्रांस): फ्रांस में चल रहे 52वें G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात चर्चा का केंद्र बनी रही। दोनों दिग्गजों के बीच दिखी गजब की बॉन्डिंग ने दुनिया का ध्यान खींचा है।
खड़े होकर किया स्वागत शिखर सम्मेलन के दौरान जब प्रधानमंत्री मोदी बैठक स्थल पर पहुंचे, तो डोनाल्ड ट्रंप अपनी सीट पर बैठे थे। पीएम मोदी को देखते ही ट्रंप ने तुरंत अपनी कुर्सी छोड़ी और खड़े होकर उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और ट्रंप ने स्नेहपूर्वक पीएम मोदी के कंधे पर हाथ रखकर अपनी मित्रता का इजहार किया।
16 महीनों बाद फिर साथ यह मुलाकात दोनों नेताओं के लिए बेहद खास है क्योंकि वे करीब 16 महीने बाद आमने-सामने आए थे। इससे पहले दोनों की आखिरी मुलाकात पिछले साल फरवरी में वाशिंगटन में हुई थी। व्यापार और टैरिफ जैसे जटिल मुद्दों के बीच दोनों नेताओं का यह अंदाज साफ बयां करता है कि उनके बीच आपसी सम्मान और गहरी कूटनीतिक समझ कायम है।
वैश्विक मंच पर भारत की धमक प्रधानमंत्री मोदी 13वीं बार G-7 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति के विशेष निमंत्रण पर पहुंचे पीएम मोदी ने आउटरीच सेशन के दौरान विश्व के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ पारंपरिक ग्रुप फोटो में भी हिस्सा लिया।
इन दिग्गजों के साथ साझा की तस्वीर इस प्रतिष्ठित ग्रुप फोटो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अलावा फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, इतालवी पीएम जियोर्जिया मेलोनी, ब्रिटिश पीएम कीर स्टारमर, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी समेत कई प्रमुख वैश्विक नेता एक साथ नजर आए।
महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में 15 से 17 जून तक आयोजित इस सम्मेलन में भारत को पार्टनर देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। वर्तमान में G-7 सम्मेलन में वैश्विक शांति, व्यापार और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है। इस दौरान ट्रंप ने इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष पर भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
#Breaking | Prime Minister Narendra Modi and US President Donald Trump seen interacting at the G7 Summit in Evian, France.
— Republic (@republic) June 16, 2026
Tune in to watch the #latest update: https://t.co/Bab8PNe2Rd#RepublicTV #IndiaNews #RepublicWorldLive #ArnabGoswami #RepublicDigital pic.twitter.com/GqROpgFKL0
आप प्रधानमंत्री बनें : जब सीएम योगी के सामने मुस्लिम महिला डॉक्टर ने रखी दिल की बात
कोटा से राहुल गांधी का हुंकार: छात्रों की गूंज से सरकार को घेरने की तैयारी
G-7 में मोदी-ट्रंप की कोल्ड मुलाकात: क्या रिश्तों में आ गई है खटास?
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दौड़ने लगीं 100 नई ई-बसें: बदल गए रूट और स्टॉपेज, अब सफर होगा और भी आसान
ट्रंप प्रशासन में बड़ा फेरबदल: ईरान डील का विरोध करने वाले रक्षा मंत्री और CIA चीफ की कुर्सी पर संकट
DRDO का ब्रह्मास्त्र : 1000 किमी दूर दुश्मन का काम तमाम करेगी नई LRLACM मिसाइल
कोच्चि वॉटर मेट्रो में गरबा का तड़का, हर्ष गोयनका ने शेयर किया वीडियो तो छिड़ी बहस
G7 में ट्रंप का सख्त तेवर: नेतन्याहू को लगाई फटकार, बोले- बेरूत पर हमले बर्दाश्त नहीं
ईरान को 300 अरब डॉलर की मदद? ट्रंप ने फेक न्यूज बताकर विपक्ष को घेरा
क्रिकेट के मैदान पर गर्माहट: जब वैभव सूर्यवंशी की तरह आपा खो बैठे ये दिग्गज भारतीय खिलाड़ी