आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अगला पड़ाव नीदरलैंड है। 17 जून (बुधवार) को लीड्स के हेडिंग्ले ओवल में हरमनप्रीत कौर की सेना जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगी।
इस मुकाबले से पहले चर्चाओं का बाजार गर्म है कि टीम इंडिया के लिए जीत की कुंजी कौन सा खिलाड़ी साबित होगा। इस पर पूर्व भारतीय कप्तान अंजुम चोपड़ा ने एक बड़ा बयान दिया है।
अंजुम चोपड़ा ने स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को भारतीय क्रिकेट का ट्रंप कार्ड बताया है। उन्होंने पीटीआई से बातचीत में कहा कि दीप्ति न केवल भारत की, बल्कि विश्व क्रिकेट की सबसे प्रभावशाली ऑलराउंडरों में से एक हैं।
अंजुम के अनुसार, दीप्ति अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के सटीक कॉम्बिनेशन से मैच का रुख पलटने का माद्दा रखती हैं। मुझे नहीं लगता कि भारत के पास पहले ऐसा कोई ऑलराउंडर रहा है, जो तीनों विभागों में लगातार इतना असरदार रहा हो, अंजुम ने कहा।
पूर्व कप्तान ने आगे कहा कि दीप्ति शर्मा को बड़े स्टेज पर परफॉर्म करना बेहद पसंद है। टीम इंडिया की खासियत यही है कि उनके पास ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो दबाव में निखरते हैं।
अंजुम का मानना है कि दीप्ति शर्मा अपनी स्किल्स के दम पर किसी भी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए काबिल हैं और मौजूदा दौर की एलीट ऑलराउंडर्स की लिस्ट में शुमार हैं।
दीप्ति के फॉर्म का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान के खिलाफ कहर बरपाया था। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जिससे भारत ने 64 रनों से एक बड़ी जीत दर्ज की थी।
दीप्ति शर्मा का टी20 करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 145 मैचों में 166 विकेट हासिल किए हैं। साथ ही, बल्लेबाजी में भी उन्होंने 1222 रन बनाकर टीम को मजबूती दी है।
नीदरलैंड के खिलाफ दीप्ति की यही फॉर्म टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट साबित हो सकती है। फैंस को उम्मीद है कि हेडिंग्ले के मैदान पर एक बार फिर दीप्ति का जादू देखने को मिलेगा।
Deepti Sharma is at it again! 🪄
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 14, 2026
Vice-captain Smriti Mandhana with a well-judged catch and #TeamIndia have 2️⃣ wickets 🫴
Updates ▶️ https://t.co/1tfRc3jcrX#WomenInBlue | #T20WorldCup | @Deepti_Sharma06 | @mandhana_smriti pic.twitter.com/wvcQ9EHSKy
अरबाज खान की सुरक्षा में बड़ी चूक: फैन ने जबरन कार में घुसकर मचाया हंगामा, वीडियो वायरल
दादा का सब्र टूटा: फेसबुक पेज के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लाखों फॉलोअर्स पर लगा मानहानि का आरोप
भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज: स्टार स्पोर्ट्स नहीं, यहां देखें श्रेयस अय्यर की कप्तानी का डेब्यू
नवी मुंबई का सियासी दंगल: निमंत्रण पत्र से मुख्यमंत्री का नाम गायब, भाजपा-शिवसेना में बढ़ा तनाव
दिल्ली की सड़कों पर बड़ा बदलाव: आजादपुर मंडी के पास एक महीने तक जाम से जूझना होगा, जानें नया रूट
NEET री-एग्जाम: टेलीग्राम पर बैन और परीक्षा के लिए अभेद्य सुरक्षा घेरा, जानें क्या है सरकार की पूरी तैयारी
अब बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेगी सिरप , कफ सिरप के दुरुपयोग पर सरकार ने कसा शिकंजा
लखनऊ में फर्जी IPS का ड्रामा : 40 रुपये के बन-मक्खन के लिए झाड़ा रौब, पुलिस ने ऐसे किया बेनकाब
केजरीवाल का मोदी पर तीखा प्रहार: बहुत जल्द देश को मिलेगा एक मजबूत प्रधानमंत्री
किचन में हुआ जोरदार धमाका: खाना बनाते समय अचानक फट गया प्रेशर कुकर, देखें खौफनाक वीडियो