आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की धांधली को रोकने के लिए सरकार ने देश में टेलीग्राम (Telegram) प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।
टेलीग्राम पर प्रतिबंध: क्यों लिया गया यह फैसला? सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत यह आदेश जारी किया गया है। सरकारी निर्देश के अनुसार, भारत में टेलीग्राम 22 जून 2026 तक प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा, टेलीग्राम के मैसेज एडिट फीचर को 30 जून 2026 तक पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा है कि पूर्व में पेपर लीक के लिए इस प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग किया गया था, जिसे रोकना अब अनिवार्य हो गया था।
वायुसेना की निगरानी में पहुंचाए गए पेपर इस बार परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी तरह की कोताही की गुंजाइश नहीं छोड़ी गई है। एग्जाम पेपर को कूरियर या प्राइवेट वेंडर के भरोसे छोड़ने के बजाय, उन्हें भारतीय वायुसेना के C-17 ग्लोबमास्टर विमानों और Mi-17 हेलीकॉप्टरों के जरिए देश के 18 शहरों तक एयरलिफ्ट किया गया है।
सुरक्षा का अभेद्य किला पेपर के प्रिंटिंग प्रेस से निकलने से लेकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के बीच की पूरी प्रक्रिया से बिचौलियों को पूरी तरह हटा दिया गया है। सील बंद बक्सों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब CRPF और CISF के जवानों के हाथों में है।
अधिकारियों के अनुसार, पेपर को सरकारी दफ्तरों के कमरों में नहीं, बल्कि अर्धसैनिक बलों की कड़ी निगरानी में सैन्य स्ट्रॉन्ग-रूम और हाई-सिक्योरिटी तिजोरियों में सुरक्षित रखा गया है। 21 जून को परीक्षा के दिन भी परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था किसी पुलिस छावनी की तरह चाक-चौबंद रहेगी, ताकि छात्र और अभिभावक पूरी तरह आश्वस्त रह सकें।
*Telegram access restricted in India for re- NEET following recommendations of NTA
— ANI (@ANI) June 16, 2026
Ministry of Electronics and Information Technology has issued notification a direction under Section 69 A of the Information Technology Act, 2000, restricting access to the Telegram platform in… pic.twitter.com/3TzJepOoej
इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात: मंदिर के बुजुर्ग ट्रस्टी की गुरुद्वारे में घुसकर बेरहमी से हत्या
पवनराजे निंबालकर हत्याकांड: 20 साल बाद फैसला, पूर्व गृहमंत्री पद्मसिंह पाटिल की सांसें अटकीं
E20 फ्यूल से खराब हुआ इंजन तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? PIB ने दूर किया कन्फ्यूजन
राहुल गांधी पर डीएमके का बड़ा हमला: आपकी राजनीतिक नासमझी ने इंडिया गठबंधन को किया कमजोर
मैदान पर बदतमीजी: क्या वैभव सूर्यवंशी पर गिरेगी ICC की गाज? जानिए क्या कहते हैं नियम
पीएम किसान की 23वीं किस्त का इंतजार खत्म, 20 जून को किसानों के खातों में आएंगे पैसे
सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम का धमाका, जापान को हराकर पक्की की जगह
पुलिस की मौजूदगी में TMC नेता पर फेंके गए अंडे, रानीगंज में भारी हंगामा
सीबीएसई री-इवैल्यूएशन रिजल्ट का इंतजार: छात्रों का भविष्य अधर में, सुप्रीम कोर्ट की बोर्ड को फटकार
टीटीई को देख बना कुंभकर्ण : बिना टिकट यात्री का जुगाड़ देख दंग रह गए लोग!