NEET री-एग्जाम: सुरक्षा के लिए भारत में Telegram पर लगा बैन, जानें क्या है सरकार का प्लान
News Image

NEET UG 2026 की परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक कड़ा फैसला लिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की सिफारिश पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने भारत में टेलीग्राम (Telegram) को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया है।

22 जून तक रहेगा सीधा बैन सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत यह आदेश जारी किया गया है। प्रतिबंध के तहत, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम का एक्सेस पूरी तरह बंद रहेगा। इसका सीधा सा मतलब है कि नीट यूजी री-एग्जाम के दौरान छात्र इस प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

मैसेज एडिटिंग फीचर पर भी लगा अंकुश सरकार ने केवल टेलीग्राम को बैन ही नहीं किया, बल्कि इसके मैसेज एडिटिंग फीचर पर भी रोक लगाई है। यह फीचर 30 जून तक इन-एक्टिव रहेगा। NTA का मानना है कि इस फीचर का इस्तेमाल करके पुराने संदेशों को एडिट किया जाता है और फर्जी स्क्रीनशॉट बनाकर पेपर लीक की अफवाहें फैलाई जाती हैं।

अफवाहों पर लगाम लगाने की कोशिश पिछले अनुभवों को देखते हुए NTA ने यह सख्त रुख अपनाया है। एजेंसी का उद्देश्य परीक्षा के दौरान और बाद में फैलने वाली भ्रामक जानकारी और फर्जी दावों को रोकना है, जिससे परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों में पैनिक न फैले।

21 जून को होगी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम NEET UG री-एग्जाम 21 जून को आयोजित की जाएगी। इस बार सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। प्रश्न पत्र सीधे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद ली जा रही है। साथ ही, पेपर सेट करने वाले विशेषज्ञों को आइसोलेशन में रखा गया है और केंद्रों पर ड्रोन व पुलिस बल की निगरानी रहेगी।

एडमिट कार्ड और सर्वर की समस्या परीक्षा की तैयारियों के बीच एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में छात्रों को कुछ तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ा। NTA ने स्पष्ट किया है कि उनकी टीम सर्वर संबंधी दिक्कतों को सुलझा रही है। अब तक लगभग 10 लाख छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी सूचना के लिए केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मौत के मुंह से वापसी: पटरी पर ट्रेन देख शख्स ने पुल से लटककर बचाई जान

Story 1

खत्म हो गया, अब घर जाओ : आखिर क्यों भिड़ गए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी? विवाद की असली वजह आई सामने

Story 1

लाखों सपनों पर प्रहार : राहुल गांधी ने जेन-Z को दी हुंकार, कोटा से शुरू होगा सरकार के खिलाफ छात्र संग्राम

Story 1

लखनऊ में फर्जी IPS का ड्रामा : 40 रुपये के बन-मक्खन के लिए झाड़ा रौब, पुलिस ने ऐसे किया बेनकाब

Story 1

वैभव सूर्यवंशी के दो रूप: कहीं दिखाया आक्रामक तेवर, तो कहीं सिखाया बड़ों का सम्मान

Story 1

खान सर बनाम रौशन आनंद विवाद: तेजस्वी की CBI जांच की मांग पर चिराग ने तोड़ी चुप्पी

Story 1

क्या ICAI का एग्जामिनर पोर्टल हुआ हैक? 2 लाख छात्रों का डेटा खतरे में होने का सनसनीखेज दावा

Story 1

एलन मस्क का बड़ा दांव: स्पेसएक्स 60 अरब डॉलर में खरीदेगी AI कोडिंग कंपनी कर्सर

Story 1

सड़क पर नमाज नहीं तो योग को मंजूरी क्यों? कोलकाता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर घमासान

Story 1

IND A vs AFG A: फाइनल की रेस में भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, आज जीत जरूरी