दिल्ली में प्री-मॉनसून की दस्तक दिल्ली-NCR में मंगलवार की सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट समेत राजधानी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। सोमवार से ही आसमान में घने काले बादल छाए हुए थे, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है।
तेज हवाओं का अलर्ट सर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि कई इलाकों में तेज आंधी भी चल रही है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 2-3 घंटों के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी बिहार के लिए चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
पूरे हफ्ते बादल बरसने के आसार मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में यह सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है। 17 से 19 जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि 20 और 21 जून को भी गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। यानी इस पूरे सप्ताह दिल्ली को उमस और गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
कब तक पहुंचेगा मॉनसून? दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के जून के अंत तक पहुंचने की संभावना है। फिलहाल मॉनसून आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओड़िशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में सक्रिय है। आने वाले 4-5 दिनों में मॉनसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मुंबई में भी मॉनसून जल्द ही दस्तक दे सकता है।
दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत; मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश के आसार जताए#Delhi | #Rain pic.twitter.com/NllTvMTACq
— NDTV India (@ndtvindia) June 16, 2026
बंदरों का गैंगवार : इलाके पर कब्जे के लिए सैकड़ों बंदरों के बीच छिड़ी खूनी जंग, वीडियो वायरल
रसोई में बम बनकर फटा प्रेशर कुकर: खाना बनाते समय महिला रसोइया गंभीर रूप से घायल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
घर जाओ कमेंट पर भड़के वैभव सूर्यवंशी: श्रीलंका-ए के खिलाड़ी से हुई धक्का-मुक्की, मैदान पर मचा बवाल
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर पूर्व श्रीलंकाई अधिकारी की नस्लीय टिप्पणी, विवादों में घिरे ब्रायन थॉमस
क्या E20 पेट्रोल भरवाने से रद्द हो जाएगा आपका इंश्योरेंस? सरकार ने दी सफाई
मैदान पर होगा ट्रिपल धमाल : एक ही दिन में दिखेगा भारतीय क्रिकेट का जलवा, फैंस को मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
गैस लीक होने पर न हों परेशान: बिहार पुलिस ने बताए जान बचाने वाले 5 जरूरी टिप्स
दिल्ली वालों के लिए अलर्ट: आश्रम चौक के पास 4 दिन तक बंद रहेगा यह रास्ता, घर से निकलने से पहले चेक करें नया रूट
ऑपरेशन टाइगर की गूंज: संजय निरुपम का बड़ा दावा, 2029 तक खत्म हो जाएगी उद्धव की पार्टी
ममता बनर्जी के लिए लाइफलाइन का ऑफर: बागी पूर्व सहयोगी ने थमाया मदद का हाथ