अहमदाबाद: मैट्रिमोनियल साइट पर जीवनसाथी की तलाश करने वाली महिलाओं के लिए यह खबर एक बड़ी चेतावनी है। अहमदाबाद पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो आदित्य पटेल बनकर फर्जी पहचान के साथ महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाता था। आरोपी का असली नाम करीम रफीकभाई सिपाही है।
विधुर बनकर बनाया शिकार मामले की शुरुआत एक मैट्रिमोनियल साइट से हुई। एक विधवा महिला की मुलाकात आदित्य पटेल से हुई, जिसने दावा किया कि वह एक विधुर है और प्लास्टिक का बड़ा बिजनेस चलाता है। करीब 4-5 महीनों तक दोनों के बीच बातचीत होती रही। आरोपी ने महिला का भरोसा जीतने के लिए आदित्य पटेल के नाम से पैन कार्ड, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे फर्जी दस्तावेज भी दिखाए थे।
ट्रू-कॉलर ने खोला राज महिला को शक तब हुआ जब एक दिन बातचीत के दौरान उसके फोन पर ट्रू-कॉलर ऐप पर करीम नाम फ्लैश हुआ। संदेह होने पर महिला ने उन पतों की जांच की जो आरोपी ने दिए थे। वहां ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला। जालसाजी का एहसास होते ही महिला ने हिम्मत दिखाई और बजरंग दल से संपर्क कर पुलिस को इस गिरोह की जानकारी दी।
पहले से शादीशुदा है आरोपी बजरंग दल के जवलित मेहता के मुताबिक, शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मेहसाणा जिले के कडी का रहने वाला है। वह पहले से ही शादीशुदा है, लेकिन अपनी पहचान छिपाकर मैट्रिमोनियल साइट्स पर अकेली और विधवा महिलाओं को अपना निशाना बनाता था।
फोन से मिले 8,000 आपत्तिजनक वीडियो पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पास से आदित्य पटेल के नाम के कई फर्जी सरकारी दस्तावेज बरामद हुए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि करीम के मोबाइल की तलाशी में अलग-अलग महिलाओं के साथ की चैट्स और लगभग 8,000 आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मिले हैं।
जांच का दायरा बढ़ा अहमदाबाद महिला क्राइम ब्रांच अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि करीम ने अब तक कितनी महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऑनलाइन माध्यमों पर किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले पूरी सावधानी बरतें। फिलहाल, पीड़ित महिलाओं की पहचान गुप्त रखते हुए मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
अहमदाबाद, गुजरात: पीड़ित महिला ने कहा, मुझे जीवनसाथी एप पर एक व्यक्ति मिला था, जिसने अपनी पहचान ‘आदित्य पटेल’ बताई थी, लेकिन वह वास्तव में आदित्य पटेल नहीं था। बाद में मुझे पता चला कि वह करेम सिपाई नाम का व्यक्ति है। इसके बाद मैंने VHP से संपर्क किया और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज… pic.twitter.com/FwWJbbuYaO
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 14, 2026
मुंबई की तपती रातें: घर छोड़ वर्सोवा बीच पर सोने को मजबूर हुए लोग
अमेरिकी हमले में शहीद भारतीय नाविक का अंतिम संस्कार: देवरिया में नम आंखों से दी गई विदाई
पेरिस में पीएम मोदी ने खोली नए भारत की सच्चाई, बोले- यह मेरी वजह से नहीं, बल्कि...
टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी बाहर; मिस्ट्री स्पिनर की हुई एंट्री
PCOS से जूझ रही महिलाओं के लिए AIIMS की बड़ी राहत: योगा और प्राणायाम से मिलेगी इस समस्या से मुक्ति
ममता बनर्जी का प्लान बी तैयार: बागी सांसदों को घेरने के लिए क्या है TMC का गुप्त हथियार?
पीछा करें, वसूली करें या सड़क साफ करें? : डंपर से गिराए पत्थरों पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा
FIFA वर्ल्ड कप 2026: जोनाथन डेविड की हैट्रिक से कनाडा का ऐतिहासिक धमाका, कतर को 6-0 से रौंदा
भारत के बदलाव की ताकत है लोकतंत्र , पेरिस में गूंजा पीएम मोदी का संबोधन
थम गई मायानगरी: BEST कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से मुंबई बेहाल