भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय आईजी कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा खाका तैयार किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पुलिस की प्राथमिकता केवल अपराध रोकना नहीं, बल्कि नागरिकों का विश्वास जीतना है।
सिंहस्थ 2028 और पुलिस की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ 2028 करोड़ों श्रद्धालुओं का महापर्व है। इसके लिए पुलिस को सेवा, संवेदनशीलता और सतर्कता के मंत्र के साथ काम करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन के लिए अभी से विशेष रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं।
साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर जोर कॉन्फ्रेंस में सीएम ने आधुनिक चुनौतियों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा। साथ ही, सार्वजनिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों को लेकर न्यायालय के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
नक्सलवाद के खात्मे पर गर्व प्रदेश की बड़ी उपलब्धि का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडला, बालाघाट और डिंडोरी जैसे क्षेत्रों में बरसों से पैर जमाए नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार के मार्गदर्शन और पुलिस की प्रभावी कार्रवाई का परिणाम बताया। उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश ने नक्सलवाद मुक्ति में पूरे देश के सामने एक मिसाल पेश की है।
22 हजार नई भर्तियां बढ़ाएंगी पुलिस की ताकत पुलिस बल को मजबूती देने के लिए सरकार बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया चला रही है। सीएम ने बताया कि पिछले एक साल से पुलिस में 22 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। सरकार का लक्ष्य है कि विभाग में कोई भी महत्वपूर्ण पद खाली न रहे ताकि पुलिस कार्यक्षमता में और तेजी आ सके।
आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस हाल ही में पकड़े गए आतंकियों के सहयोगी के मामले पर सीएम ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा, मप्र पुलिस ने न केवल आरोपी को पकड़ा, बल्कि उसके पूरे नेटवर्क और कट्टरपंथी मंसूबों का पर्दाफाश किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश की शांति भंग करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
भोजशाला मामले में पुलिस की सराहना मुख्यमंत्री ने भोजशाला मामले में कोर्ट के आदेशों का सफलतापूर्वक पालन कराने के लिए पुलिस की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी पुलिस ने संयम और सूझबूझ से कानून-व्यवस्था को बनाए रखा है, जो पुलिस की कार्यकुशलता को दर्शाता है।
*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय आईजी कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में सहभागिता कर अधिकारियों को संबोधित किया।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) June 13, 2026
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और कानून-व्यवस्था के प्रति उनका विश्वास बनाए रखना पुलिस का पहला… pic.twitter.com/4CR9ePW6VD
काला सोमवार: एक ही दिन गिरे अमेरिका-रूस के परमाणु बमवर्षक, B-52 हादसे में 8 की मौत
दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट: आजादपुर मंडी जा रहे हैं? तो पढ़ लें ये जरूरी खबर, पूरे एक महीने रहेगा जाम का झमेला
सुरक्षा छोड़ तेज प्रताप का नया दांव: बिहार की महिलाएं सुरक्षित रहें, वही मेरी सुरक्षा है
दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम: ISI के 7 आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
मैदान पर भिड़े वैभव-विशेन: भारतीय कोच सायराज बहुतुले ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को लगाई फटकार
उद्धव की शिवसेना में ऑपरेशन टाइगर का खतरा: दिल्ली पहुंचे 6 सांसद, राउत की इमरजेंसी एंट्री से मची हलचल
कपड़ों से जज करने वाले सेल्समैन को लड़की ने दिया करारा जवाब, एक झटके में खरीदे 1 लाख के ईयररिंग!
तबेले में चल रही थी अचार की सड़ी फैक्ट्री: पूर्व ASI का खेल, 3400 किलो माल हुआ नष्ट
G7 शिखर सम्मेलन: सीढ़ियां चढ़ते वक्त ट्रंप ने थामी पीएम मोदी की कलाई, वायरल वीडियो ने खींचा ध्यान
G7 में भारत की एंट्री: क्या दुनिया के इस एलीट क्लब का हिस्सा बनेगा भारत?