फ्रांस के एवियन-ले-बैंस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। करीब 16 महीने बाद आमने-सामने मिले इन दोनों नेताओं की केमिस्ट्री दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रही है।
वायरल वीडियो की कहानी शिखर सम्मेलन के दौरान फोटो सेशन के लिए जाते समय एक छोटा सा वीडियो वायरल हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि सीढ़ियां चढ़ते वक्त डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी की कलाई थामकर उन्हें साथ ले जाते हैं। इसी दौरान फ्रांसीसी राष्ट्रपति की पत्नी ब्रिजिट मैक्रों भी वहां पहुंचती हैं, जिन्हें ट्रंप के बगल में जगह बनाने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।
हम हमेशा तैयार रहते हैं वीडियो में एक दिलचस्प पल तब आता है जब फोटो के लिए तैयारी को लेकर फ्रेंच राष्ट्रपति पूछते हैं, रेडी एवरीबड़ी? (क्या सब तैयार हैं?)। इस पर पीएम मोदी का तुरंत जवाब आता है, वी आर आलवेज रेडी (हम हमेशा तैयार रहते हैं)। उनके इस आत्मविश्वास भरे जवाब की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है।
तनावपूर्ण संबंधों के बीच संवाद यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब भारत और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों को लेकर अनबन चल रही है। हाल ही में ट्रंप प्रशासन द्वारा भारतीय उत्पादों पर काउंटर टैरिफ लगाने और ओमान तट के पास अमेरिकी कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की दुखद मौत के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों पर सवाल खड़े हुए थे।
रणनीतिक साझेदारी पर जोर इन चुनौतियों के बावजूद, दोनों देश बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले महीने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भारत यात्रा ने एक सकारात्मक संदेश दिया था, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। रुबियो ने भारत को अमेरिकी इंडो-पैसिफिक रणनीति का आधार स्तंभ करार दिया है।
समुद्री सुरक्षा का उठाया मुद्दा G7 के आउटरीच सत्र में पीएम मोदी ने समुद्री व्यापार और नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से रखा। हाल ही में ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के दौरान तीन भारतीय नाविकों की मौत का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और नाविकों की जान बचाना वैश्विक समुदाय की साझा जिम्मेदारी है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि समुद्री व्यापार में किसी भी तरह की बाधा पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करती है, और नाविकों को बिना किसी भय के अपना कर्तव्य निभाने का माहौल मिलना चाहिए।
PM Modi helps Trump up the stair
— Shubhangi Sharma (@ItsShubhangi) June 16, 2026
Brigitte Macron trips
And that “We are always ready” from Modi 😂
Pure cinema. pic.twitter.com/74gBI49qxk
फीफा वर्ल्ड कप 2026: लियोनेल मेसी का जादुई धमाका, हैट्रिक से रचा इतिहास
G-7 में दिखा मोदी-ट्रंप का दोस्ताना अंदाज: खड़े होकर किया स्वागत, गर्मजोशी से मिलाया हाथ
वैभव सूर्यवंशी से विवाद पड़ा महंगा: श्रीलंका क्रिकेट का कड़ा एक्शन, डिकवेला समेत कई खिलाड़ी नपे
NEET Re-Exam 2026: टेलीग्राम पर सक्रिय हुए जालसाज, पेपर लीक के नाम पर कर रहे लाखों की ठगी
ऑटो ड्राइवर का हाईटेक जुगाड़ : कलाई पर QR कोड देख दंग रह गए यात्री
किचन में मौत का लाइव मंजर: कुकर फटने का खौफनाक वीडियो देख कांप जाएंगे आप
मोदी-ट्रंप की बहुप्रतीक्षित मुलाकात : वैश्विक कूटनीति के केंद्र में भारत और अमेरिका के रिश्ते
संचिता उगले की मौत: सुशांत जैसा दर्द, भाई ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए गंभीर सवाल
लंदन की सड़कों पर अनुष्का-विराट का बेबी डे आउट , नन्हे अकाय के साथ वायरल हुई तस्वीरें
दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम: ISI के 7 आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद