बर्मिंघम में आगाज और रिकॉर्ड की बरसात फुटबॉल वर्ल्ड कप के शोर के बीच इंग्लैंड में ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शानदार आगाज हुआ। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मेजबान इंग्लैंड ने श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 87 रनों से करारी शिकस्त दी। एजबेस्टन स्टेडियम में इंग्लैंड ने बैटिंग का ऐसा नज़ारा पेश किया कि रिकॉर्ड बुक के पन्ने ही बदल गए।
वायट-हॉज का तूफानी शतक इंग्लैंड की जीत की मुख्य सूत्रधार रहीं अनुभवी बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज। उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए टी20 इंटरनेशनल में अपना तीसरा शतक जड़ा। वायट ने 62 गेंदों में 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 105 रनों की पारी खेली। उनके साथ ओपनिंग करने उतरीं एमी जोंस ने 53 रनों का योगदान दिया।
बनाया सबसे बड़ा स्कोर इंग्लैंड ने पहले विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी की, जो श्रीलंका के पूरे टीम स्कोर से भी ज्यादा थी। अंत में कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने महज 22 गेंदों में 46 रन कूटकर टीम को 219 रन के विशाल स्कोर तक पहुँचाया। यह महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है।
ताश के पत्तों की तरह ढही श्रीलंकाई टीम 220 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम दबाव में बिखर गई। टीम को अपनी कप्तान चामरी अटापट्टू से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह मात्र 6 रन बनाकर आउट हो गईं। शुरुआती झटकों से उबरने में श्रीलंकाई टीम पूरी तरह नाकाम रही।
फ्रेया कैम्प की घातक गेंदबाजी गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से फ्रेया कैम्प ने शानदार प्रदर्शन किया। वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू मैच खेल रही कैम्प ने 22 रन देकर 4 बड़े विकेट झटके। श्रीलंका की टीम 132 रनों पर ही सिमट गई। सोफी एक्लेस्टन और कप्तान सिवर ने भी 2-2 विकेट लेकर इंग्लैंड की इस ऐतिहासिक और धमाकेदार शुरुआत में अपना योगदान दिया।
First game of England s home #T20WorldCup and Danni Wyatt-Hodge writes the headlines with a century 😍
— ICC (@ICC) June 12, 2026
Watch the tournament opener LIVE, broadcast details here 📺 https://t.co/niBjzecZZW pic.twitter.com/QCYuNfRoaG
असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान लगी आग
ओडिशा में शिक्षा क्रांति: अब KG से PG तक होगी मुफ्त पढ़ाई, सरकार का बड़ा तोहफा
अखिलेश यादव की बेटी पर भ्रामक खबर: किसी की भी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं , CM योगी ने तोड़ी चुप्पी
राम मंदिर के चढ़ावे पर डाका: संजय राउत का डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला
मानसून की दस्तक: 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, MP-CG समेत कई जगह बिगड़ेंगे हालात
UAE का ईरान को 3 अरब डॉलर देने का दावा खारिज, खबरों को बताया बेबुनियाद
10.5 लाख की नौकरी छोड़ चुनी 8.5 लाख वाली WFH जॉब, बेंगलुरु की इस युवती के फैसले ने बदली बहस
आसमान की ऊंचाइयों पर जिंदगी की जंग: क्या पेट की भूख वाकई डर से बड़ी है?
धमाल 4 ट्रेलर: खजाना, कन्फ्यूजन और कॉमेडी का डबल डोज लेकर लौटी अजय देवगन की गैंग
टीएमसी में दो फाड़ की आहट: बागी सांसदों ने ठोका असली पार्टी होने का दावा, सोमवार को स्पीकर से मिलेंगे