टीएमसी में दो फाड़ की आहट: बागी सांसदों ने ठोका असली पार्टी होने का दावा, सोमवार को स्पीकर से मिलेंगे
News Image

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर की कलह अब एक बड़े राजनीतिक संकट में बदल गई है। शिवसेना और एनसीपी की तर्ज पर अब टीएमसी के बागी सांसदों ने भी पार्टी पर अपना हक जताने की तैयारी शुरू कर दी है। बगावती सुर अपना चुके 19 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात का समय मांगा है।

सोमवार को दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन कूच बिहार के सांसद जगदीश बर्मा बसुनिया ने स्पष्ट किया है कि बागी गुट के सभी 19 सांसद रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली में उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री (शुवेंदु अधिकारी) के साथ होगी। इसके बाद सोमवार, 15 जून को ये सभी सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर टीएमसी के असली गुट होने का दावा पेश करेंगे।

संसद में अलग बैठने की मांग बागी सांसद जगदीश बर्मा ने बताया कि उनकी योजना केवल पार्टी पर दावा ठोकने तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, हमने असली टीएमसी समूह बनाया है। स्पीकर को हमें इसी रूप में मान्यता देनी होगी। हम संसद में बाकी टीएमसी सांसदों से अलग बैठने की व्यवस्था की मांग करेंगे।

क्या कल्याण बनर्जी भी होंगे बागी? पार्टी की अंदरूनी खींचतान पर बड़ा दावा करते हुए जगदीश बर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी ने हाल ही में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बयान दिए हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि वह भी बागी गुट में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पार्टी नेतृत्व की तरफ से किसी भी बागी सांसद से संपर्क करने की कोशिश नहीं की गई है।

कीर्ति आजाद के आरोपों को नकारा टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद द्वारा लगाये गए ऑपरेशन लोटस के आरोपों को बागी सांसदों ने सिरे से खारिज किया है। बसुनिया ने कहा कि कीर्ति आजाद झूठ बोल रहे हैं और एक साथी सांसद के खिलाफ ऐसे आरोप लगाना शोभा नहीं देता।

क्या है ऑपरेशन लोटस का आरोप? दूसरी ओर, कीर्ति आजाद ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर पश्चिम बंगाल में टीएमसी को तोड़ने का संगठित प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रकाश चिक बराइक के इस्तीफे और बागी सांसदों की गतिविधियों को इसी ऑपरेशन लोटस का हिस्सा बताया है।

पार्टी ने खो दिया अपना आधार: भाजपा टीएमसी के इस आंतरिक घमासान पर भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने मां, माटी और मानुष तीनों को खो दिया है। बहरहाल, सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष के साथ होने वाली मुलाकात यह तय करेगी कि टीएमसी का भविष्य और संसद में उसका प्रतिनिधित्व किस दिशा में जाएगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रील के चक्कर में फ्लाईओवर बना शूटिंग फ्लोर : पति बना कैमरा-मैन, पत्नी ने बीच सड़क किया डांस

Story 1

अहमदाबाद एअर इंडिया प्लेन क्रैश: एक साल बाद भी गहरा है जख्म, जांच एजेंसी ने दी यह बड़ी जानकारी

Story 1

35,000 फीट की ऊंचाई पर क्रिकेट का खुमार : सचिन तेंदुलकर का वीडियो देख दंग रह गए लोग

Story 1

लंगड़ा भिखारी बन मांग रहा था भीख, कुत्तों ने दिखाई ऐसी दौड़ कि खुल गई पोल!

Story 1

30,000 फीट की ऊंचाई पर क्रिकेट का दंगल : सारा के कैच ने सचिन को किया आउट, देखें वायरल वीडियो

Story 1

क्या आपने कभी देखी है शुतुरमुर्ग की सवारी? वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Story 1

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद: दिल्ली में कांग्रेस का सत्याग्रह , जीतू पटवारी समेत कई नेता हिरासत में

Story 1

‘370 की बिरयानी’ विवाद पर भड़के देवेंद्र फडणवीस, बोले- कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं

Story 1

अफगानिस्तान: बुर्के के विरोध में निकली महिलाओं पर तालिबान की गोलियां, मासूम की मौत

Story 1

टीएमसी में मची बगावत, लॉकेट चटर्जी का तंज- ‘अब सिर्फ लोगो बचा है, मां-माटी-मानुष सब खो दिया’