पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर लंबे समय से चल रही तकरार पर अब पूर्ण विराम लगता दिख रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी के बीच उपजे मतभेदों के सुलझने के संकेत मिले हैं। अभिषेक के नरम रुख ने पार्टी के भीतर मची हलचल को काफी हद तक शांत कर दिया है।
अभिषेक का बड़ा दिल: उन्हें डांटने का पूरा हक शुक्रवार को ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पर आयोजित बैठक के बाद अभिषेक बनर्जी ने अपना संयमित पक्ष रखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कल्याण बनर्जी उम्र में उनसे बड़े हैं और उन्होंने उन्हें बचपन से देखा है। अभिषेक ने कहा, उन्हें मुझे दो-चार कड़ी बातें कहने का पूरा हक है। मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं कहूंगा और न ही इस पर कोई अनावश्यक विवाद चाहता हूं।
कल्याण बनर्जी का पलटवार: वो मेरे बेटे जैसे अभिषेक के इस बयान का असर तुरंत देखने को मिला। कल्याण बनर्जी ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैं उनके बयान का स्वागत करता हूं। वह मेरे बेटे जैसे हैं। अच्छा है कि उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई में पार्टी के सभी नेताओं का एक साथ आना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
24 घंटे पहले दी थी खुली चुनौती यह सुलह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि महज एक दिन पहले ही कल्याण बनर्जी ने अभिषेक पर अहंकारी होने का आरोप लगाया था। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि ममता बनर्जी को तय करना होगा कि वह अपने भतीजे के साथ हैं या पुराने वरिष्ठ नेताओं के साथ। उन्होंने अभिषेक से जुड़े कानूनी मामलों से खुद को अलग करने का अल्टीमेटम भी दिया था।
संगठनात्मक संकट टालने की कोशिश? राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि चुनाव परिणामों के बाद टीएमसी आंतरिक कलह से जूझ रही है। अभिषेक बनर्जी की इस प्रतिक्रिया को एक बड़ी रणनीतिक चतुराई के तौर पर देखा जा रहा है, ताकि पार्टी में बढ़ते मतभेदों को किसी बड़े संगठनात्मक संकट में बदलने से रोका जा सके। फिलहाल, दोनों नेताओं के इस मेल-मिलाप ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को राहत की सांस दी है।
Kolkata, WB: TMC national general secretary and MP Abhishek Banerjee says, Kalyan Banerjee is older than me. He has the right to express his views. He has seen me from childhood. I won’t speak anything against him. pic.twitter.com/fAR610qneX
— ANI (@ANI) June 12, 2026
फिर गई 5 जानें: 1986 से अब तक 22 हादसे, क्यों उड़ता ताबूत साबित हो रहा है AN-32?
सपना है यही मोदी का : मनोज तिवारी ने PM मोदी के 12 साल के ऐतिहासिक कार्यकाल पर जारी किया खास गाना
असम में बड़ा विमान हादसा: वायुसेना का AN-32 क्रैश, पायलट के शहीद होने की आशंका
क्या साइबर वॉर के खौफ में है अमेरिका? रातों-रात भारतीयों समेत पूरी दुनिया के लिए बंद हुआ एडवांस्ड AI!
भावुक विदाई: कोच जसपाल राणा के अंतिम दर्शन कर फूट-फूटकर रोईं मनु भाकर
सावधान! RBI के नाम से फैलाई जा रही है खतरनाक ठगी, WhatsApp पर आया ये मैसेज तो हो जाएंगे कंगाल
दिल्ली में बस सफर होगा आसान? DTC ने आपसे मांगे सुझाव, सर्वे में ऐसे लें हिस्सा
370 रुपये की बिरयानी और वसूली की सोच: क्या आज की कमाऊ बेटियां बदल रही हैं डेटिंग के मायने?
थलापति विजय की एक झलक पाने के लिए नंगे पैर दौड़ी फैन, बारिश में भी कम न हुआ दीवानगी का आलम
बाल श्रम के खिलाफ बड़ा एक्शन: रायपुर-बिलासपुर से 20 बच्चों को कराया मुक्त, फैक्ट्री में खट रहे थे नाबालिग