वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव एक बार फिर चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान के साथ कोई भी समझौता अब संदेह के घेरे में है।
ईरान फैला रहा झूठ ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक तीखा पोस्ट साझा करते हुए कहा कि ईरान द्वारा समझौते की जो शर्तें फेक न्यूज के जरिए लीक की गई हैं, उनका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने ईरान के दावों को कमजोर और दयनीय बताते हुए कहा कि उनके साथ किसी भी तरह के सद्भावना वाले व्यवहार का सवाल ही नहीं उठता।
भारतीय जहाजों पर हमला नाकाबिले बर्दाश्त राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान की हरकतों पर नाराजगी जताते हुए कहा, कल रात होर्मुज जलमार्ग से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर उनका ड्रोन हमला, जिसे पूरी तरह नाकाम कर दिया गया, कतई अस्वीकार्य है। ट्रंप ने ईरान को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि वे अपनी गलत हरकतों को जल्द से जल्द सुधारें।
युद्ध खत्म करने के दावे और समझौते की अटकलें इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने का समझौता लगभग तय है और वीकेंड तक यूरोप में इस पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस दिशा में कतर, सऊदी अरब, यूएई और पाकिस्तान समेत कई देशों के नेताओं से चर्चा की गई है।
परमाणु हथियार नहीं रखेगा ईरान जॉर्जिया में एक डिजिटल रैली के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा, ईरान ने परमाणु हथियार न रखने पर सहमति जता दी है। वे न तो कभी परमाणु हथियार खरीदेंगे और न ही विकसित करेंगे। ट्रंप के अनुसार, आर्थिक दबाव और भारी नुकसान के चलते ईरान खुद इस समझौते के लिए बेहद उत्सुक था।
US President Donald Trump posts, The terms that Iran leaked out to the Fake News have NOTHING to do with the terms that were agreed to, in writing. What they said, including their weak and pathetic statement on having a deal, bears no relation to the truth. Very dishonorable… pic.twitter.com/pNivN2TFRg
— ANI (@ANI) June 12, 2026
IIT पास, सोच वही पुरानी: क्या डिग्री का मतलब समझदारी है?
मैं वापस आऊंगा रिव्यू: विभाजन के दर्द और यादों की एक भावुक दास्तान
भारत का परमाणु अलर्ट , पाकिस्तान में हड़कंप: क्या बदल गई दक्षिण एशिया की रणनीतिक तस्वीर?
टीएमसी में दो फाड़ की आहट: बागी सांसदों ने ठोका असली पार्टी होने का दावा, सोमवार को स्पीकर से मिलेंगे
सुलग रहा यूरोप: प्रवासियों के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों से बढ़ी चिंता, क्या खतरे में है भारतीयों का यूरोपियन ड्रीम ?
वैभव सूर्यवंशी के बाद अब छोटे भाई का धमाका: आशीर्वाद ने जड़ा तूफानी शतक, क्रिकेट जगत में हलचल
डर, प्रलोभन या एजेंसी का दबाव : टीएमसी में मची खलबली पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?
शूटर जसपाल राणा के वायरल बायो का वो खौफनाक सच, जिसने मनु भाकर के भी उड़ा दिए होश!
अफगानिस्तान के खिलाफ ODI मिशन: गंभीर-गिल की क्या है रणनीति? जानिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
IND vs AFG: पहले वनडे में रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस, क्या शुभमन गिल लेंगे बड़ा फैसला?