धर्मशाला के बेहद खूबसूरत स्टेडियम में शनिवार से शुरू हो रही भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज में टीम इंडिया नए तेवर के साथ मैदान पर उतरेगी। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय टीम प्रबंधन बल्लेबाजी क्रम में बड़े बदलाव और प्रयोग करने की तैयारी में है।
नंबर-3 पर कौन संभालेगा मोर्चा? कोहली के बाहर होने से टीम के सामने नंबर-3 का स्थान खाली हो गया है। अभ्यास सत्र के दौरान मिले संकेतों के अनुसार, केएल राहुल को इस महत्वपूर्ण स्थान पर प्रमोट किया जा सकता है। राहुल पिछले कुछ वर्षों से पांचवें नंबर पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन अब उन्हें ऊपरी क्रम में आजमाया जा सकता है।
ईशान किशन संभालेंगे विकेटकीपिंग? अभ्यास सत्र में ईशान किशन को विकेटकीपिंग का अभ्यास करते देखा गया, जबकि केएल राहुल आउटफील्ड में कैचिंग प्रैक्टिस करते नजर आए। इससे स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि टीम ईशान को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में मौका देकर राहुल की भूमिका को बल्लेबाजी तक सीमित रख सकती है।
कोच मोर्कल ने दिए संकेत टीम के गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल ने पुष्टि की है कि इस सीरीज में प्रयोग का दौर चलेगा। उन्होंने कहा, नंबर-3 के लिए हमारे पास केएल राहुल, ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल जैसे विकल्प हैं। हम इन सभी खिलाड़ियों को अलग-अलग परिस्थितियों में देखना चाहते हैं ताकि टीम का भविष्य का संयोजन तैयार किया जा सके।
युवा गेंदबाजों के डेब्यू की प्रबल संभावना इस सीरीज में तेज गेंदबाजी विभाग में नए चेहरों को मौका मिलने की पूरी उम्मीद है। प्रिंस यादव और गुरनूर बरार टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू कर सकते हैं। मोर्कल युवा गेंदबाजों के आत्मविश्वास से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि नेट गेंदबाज के रूप में लंबा अनुभव रखने वाले गुरनूर और प्रिंस अंतरराष्ट्रीय स्तर के दबाव को जिस तरह संभाल रहे हैं, वह काबिले तारीफ है।
शनिवार को धर्मशाला में होने वाला यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए भविष्य की नई प्रतिभाओं को परखने का एक बेहतरीन मंच साबित होगा।
*The God has created a perfect setting for IND vs AFG ODI. Have u made ur plans ?
— Thakur Arun Singh (@ThakurArunS) June 11, 2026
Get ready for exciting action on Saturday at world’s most beautiful stadium. @BCCI pic.twitter.com/Z4UjE8OY2p
शौक के लिए बनाया स्विमिंग पूल, अब बन गया मनी मेकिंग मशीन : महीने की लाखों की कमाई!
खाड़ी में भारतीय नाविकों वाला जहाज निशाना, अमेरिका ने ईरानी तेल ढुलाई का लगाया आरोप
ट्रेन लेट हुई तो यात्री को भरना पड़ा जुर्माना, रेलवे पर भड़के लोग—क्या नियमों का पालन सिर्फ जनता करेगी?
अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा फेक नैरेटिव , क्या है पूरी सच्चाई?
खेल जगत को बड़ा झटका: ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन
ऐसा लगता है, वो अभी दरवाजा खोलकर आएगा... , अहमदाबाद प्लेन क्रैश के एक साल बाद भी नहीं भरा अपनों का घाव
गिल्बर्टो मोरा: फीफा वर्ल्ड कप में 96 साल का रिकॉर्ड तोड़, रातों-रात बने फुटबॉल के नए सुपरस्टार
क्रिकेट का एक युग समाप्त: केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
शूटिंग जगत को बड़ा झटका: दिग्गज जसपाल राणा का निधन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से है गहरा नाता
क्या पीएम मोदी के चक्रव्यूह में फंसते जा रहे हैं रेवंत रेड्डी? बीजेपी के इस खुफिया गेम प्लान से कांग्रेस में खलबली!