जापान के हिगाशियामा जू एंड बॉटनिकल गार्डन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में 13 साल का गोरिल्ला कियोमासा सीढ़ियों पर बेहद उदास बैठा नजर आ रहा है।
उसकी बॉडी लैंग्वेज किसी गहरे तनाव में डूबे इंसान जैसी है। कभी वह अपना सिर पकड़ता है, तो कभी ठुड्डी पर हाथ रखकर दूर कहीं ताकता है। यह वीडियो उसकी मादा साथी के साथ हुए झगड़े के बाद का बताया जा रहा है।
आखिर क्यों वायरल हुआ यह वीडियो? सोशल मीडिया यूजर्स इस गोरिल्ला में अपनी परछाई देख रहे हैं। वीडियो इतना रिलेटेबल है कि इसे देखकर लोगों को अपने निजी जीवन की याद आ गई। इंटरनेट पर यह चर्चा का केंद्र बन गया है कि क्या जानवरों में भी इंसानों जैसी भावनाएं और आपसी खटास होती है।
कौन है यह मशहूर गोरिल्ला? कियोमासा कोई साधारण गोरिल्ला नहीं है। वह अपने पिता शबानी का बेटा है, जो अपने हैंडसम लुक्स के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। शबानी को द हैंडसम गोरिल्ला के नाम से जाना जाता है। अब कियोमासा ने अपनी मासूमियत भरी उदासी से लोगों का दिल जीत लिया है।
सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, शादीशुदा जिंदगी की यही सच्चाई है, बहस के बाद हर पति की यही हालत होती है। वहीं दूसरे ने लिखा, यह गोरिल्ला नहीं, कोई दुखी इंसान है जो सोच रहा है कि आखिर उसने गलत क्या कहा।
कुछ लोगों ने तो इसे मशहूर कलाकृति द थिंकर (The Thinker) का जीता-जागता रूप तक बता दिया। मामला चाहे जो भी हो, कियोमासा के इस ब्रोकन अंदाज ने साबित कर दिया है कि भावनाएं शायद हर जीव की भाषा एक जैसी ही होती है।
In Japan, a gorilla named Kiyomasa got into a fight with his mate. She kicked him out of their enclosure at the zoo, and he was later spotted sitting alone, seemingly rethinking his life choices pic.twitter.com/5FbIrCfEKF
— Nature Unedited (@NatureUnedited) June 9, 2026
370 रुपये की बिरयानी पर बवाल: महिला आयोग ने कॉमेडियन प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को भेजा समन
अभिषेक बनर्जी नहीं, सिर्फ ममता दीदी मेरी नेता : शत्रुघ्न सिन्हा ने TMC की आंतरिक कलह पर तोड़ी चुप्पी
तीन साल के संघर्ष के बाद थाई राजकुमारी बज्रकितियाभा का निधन, भारत ने जताया गहरा शोक
ममता बनर्जी पर FIR: बंगाल की राजनीति में भूचाल, क्या TMC बिखराव के कगार पर?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका: 19 सांसदों की बगावत से टीएमसी में दो फाड़, पहली बार बने 10 सांसद भी बागी
बच्चों की जुगलबंदी ने चचा को बनाया शिकार: नाटक के बहाने उड़ा ले गए पर्स और मोबाइल
‘वह पैसों के लिए बिकाऊ नहीं हो सकती’: सायोनी घोष की बगावत से महुआ मोइत्रा का टूटा दिल
मनोरंजन के नाम पर अपमान बर्दाश्त नहीं: 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर सीएम फडणवीस सख्त
ममता की विदाई की भविष्यवाणी सच: बंगाल में ढह गया टीएमसी का किला!
सुलग रहा यूरोप: प्रवासियों के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों से बढ़ी चिंता, क्या खतरे में है भारतीयों का यूरोपियन ड्रीम ?