मैक्सिको सिटी के ऐतिहासिक एस्टाडियो एज़्टेका स्टेडियम में फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ, फीफा विश्व कप 2026 की धमाकेदार शुरुआत हुई। शानदार आतिशबाजी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच पूरा स्टेडियम फुटबॉल के रंग में रंगा नजर आया।
शकीरा का जादू और नया रिकॉर्ड उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण वैश्विक पॉप स्टार शकीरा रहीं। वर्ल्ड कप क्वीन ने टूर्नामेंट के आधिकारिक एंथम Dai Dai पर अपनी दमदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके साथ नाइजीरियाई गायक बर्ना बॉय भी मंच पर नजर आए।
इस परफॉर्मेंस के साथ ही शकीरा पांच बार फीफा विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने वाली दुनिया की पहली सेलेब्रिटी बन गईं। अपनी ऊर्जावान डांस मूव्स और गायकी से उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि फुटबॉल और उनका रिश्ता कितना गहरा है।
सांस्कृतिक भव्यता का प्रदर्शन समारोह के दौरान मैदान के बीचोंबीच विशाल फीफा ट्रॉफी का उभरना दर्शकों के लिए सबसे रोमांचक पल रहा। पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों ने मैक्सिको की समृद्ध संस्कृति की झलक पेश की। सोशल मीडिया पर शकीरा की परफॉर्मेंस के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं, जहां प्रशंसक उनके जोश की तारीफ करते नहीं थक रहे।
शकीरा और विश्व कप का पुराना नाता फुटबॉल प्रेमियों के बीच शकीरा का नाम 2010 के ऐतिहासिक गीत वाका वाका से जुड़ा है। यह गीत आज भी विश्व कप के इतिहास का सबसे लोकप्रिय ट्रैक माना जाता है। शकीरा ने समारोह से पहले अपनी रिहर्सल की तस्वीरें साझा करते हुए प्रशंसकों के प्रति अपना उत्साह जताया था।
पहली बार 48 देशों का महासंग्राम फीफा विश्व कप 2026 कई मायनों में खास है। पहली बार इस टूर्नामेंट में 48 देश हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही, यह पहली बार है जब तीन देश—मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा—संयुक्त रूप से मेजबानी कर रहे हैं।
मैक्सिको में उद्घाटन के बाद अब अमेरिका और कनाडा में भी भव्य समारोह आयोजित होंगे। पूरे टूर्नामेंट के दौरान इन तीन देशों के विभिन्न शहरों में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। उद्घाटन मैच मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया।
Opening ceremony memories 🏟️
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 10, 2026
More #FIFAWorldCup memories will be made tomorrow. pic.twitter.com/ScBxXdU6Nz
टोल प्लाजा पर 100 मीटर लंबी लाइन का नियम सच या झूठ? NHAI ने किया बड़ा खुलासा
OLX पर किराये का मकान दे रहे हैं? हरियाणा पुलिस की चेतावनी, एक गलती खाली कर सकती है आपका बैंक अकाउंट
रियान पराग के कंधे की सफल सर्जरी, मैदान पर वापसी के लिए शुरू हुआ मिशन रिकवरी
# हस्ताक्षर जालसाजी मामला: तीन समन के बाद CID के सामने पेश हुए अभिषेक बनर्जी, 6 घंटे तक चली पूछताछ
बैंक अकाउंट ब्लॉक होने का मैसेज? कहीं आप भी तो नहीं होने वाले ठगी का शिकार, सरकार ने दी चेतावनी
IRCTC वेबसाइट का बदलेगा स्वरूप: 15 जुलाई से खत्म होगा कैप्चा का झंझट, रेल मंत्री का बड़ा ऐलान
दीवार के पार गजानन : हाथी की एक टक्कर से धराशायी हुई मजबूत दीवार, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
समुद्र में अमेरिकी हमले और प्रताड़ना का शिकार हुआ भारतीय नाविक: पिता ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप
क्या नाहिद राणा ने तोड़ा शोएब अख्तर का धाकड़ रिकॉर्ड? वायरल दावे की हकीकत आई सामने
क्या TMC का कांग्रेस में होने वाला है विलय? केसी वेणुगोपाल ने इन मुलाकातों की असल सच्चाई बताई