नेपाल भागने की फिराक में थे नेताजी पश्चिम बंगाल की राजनीति में खुद को पुष्पा बताने वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता जहांगीर खान अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उन्हें नेपाल बॉर्डर के पास से दबोच लिया। वे काफी दिनों से फरार चल रहे थे और सीमा पार कर भागने की फिराक में थे।
सड़क पर हुई पुष्पा की परेड गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने फाल्टा इलाके में जहांगीर खान की जमकर खबर ली। पुलिस ने उन्हें सिर्फ हाफ पैंट में सड़क पर घुमाया और उनकी परेड निकाली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कभी खुद को सिंघम (IPS अजय पाल शर्मा) का मुकाबला करने वाला पुष्पा बताने वाला नेता बेबस नजर आ रहा है।
EVM से छेड़छाड़ और विवादों का नाता जहांगीर खान पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन पर आरोप है कि चुनाव के दौरान दक्षिण 24 परगना क्षेत्र में उन्होंने EVM पर BJP के चुनाव चिह्न को टेप से ढककर छेड़छाड़ की थी। इसके अलावा, यूपी के चर्चित IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ उनकी जुबानी जंग खूब चर्चा में रही थी। उन्होंने खुलेआम चुनौती देते हुए कहा था, यह बंगाल है, अगर वह सिंघम हैं, तो मैं पुष्पा हूं।
मैदान छोड़कर भागने की कहानी फाल्टा विधानसभा सीट TMC के महासचिव अभिषेक बनर्जी का गढ़ मानी जाती है। चुनाव के दौरान वहां भारी बवाल हुआ था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने मतदान रद्द कर दिया था। री-पोलिंग (पुनर्मतदान) से ठीक पहले जहांगीर खान ने चुनाव मैदान से अपने हाथ खींच लिए और उम्मीदवारी वापस ले ली थी।
BJP की बड़ी जीत के साथ खत्म हुआ दबदबा जहांगीर के मैदान छोड़ने के बाद जब 21 मई को दोबारा चुनाव हुए, तो नतीजे TMC के लिए झटके भरे रहे। 24 मई को आए परिणामों में BJP उम्मीदवार देबांशु पांडा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। गिरफ्तारी के बाद अब जहांगीर कानून के शिकंजे में हैं और अपने किए गए कारनामों का हिसाब दे रहे हैं।
TMC MLA Jahangir Khan aka “Pushpa” Paraded by West Bengal Police in Half Pants. pic.twitter.com/6TramgrgMv
— Tajinder Bagga (@TajinderBagga) June 11, 2026
टोल प्लाजा पर 100 मीटर लंबी लाइन का नियम सच या झूठ? NHAI ने किया बड़ा खुलासा
सोनम वांगचुक का मराठी अंदाज: पुणे में फूटा छात्रों का गुस्सा, पेपर लीक के खिलाफ छेड़ी जंग
दांबुला में बारिश का खलल: DLS नियम से भारत A को मिली हार, अफगानिस्तान A ने मारी बाजी
पतंजलि बन्धानी हींग: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का भी खजाना; हर रसोई की पहली पसंद
खामोश! ममता बनर्जी के साथ चट्टान की तरह खड़े बिहारी बाबू , बगावत की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी
अब झंझट खत्म: 15 जुलाई तक आएगी नई IRCTC वेबसाइट, रेल मंत्री ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
यूपी विधानसभा चुनाव 2027: सत्ता और विपक्ष में सीट फॉर्मूले पर घमासान, बिछ रही बिसात
अक्षय कुमार की भूत बंगला अब आपके घर के करीब, ओटीटी रिलीज की तारीख और प्लेटफॉर्म का हुआ ऐलान
मेरठ के स्विमिंग पूल से हर महीने 22.5 लाख की कमाई? वायरल दावे ने मचाया हड़कंप
राशन कार्डधारकों के लिए राहत: अब 15 जून तक मिलेगा मुफ्त राशन, जानें पूरी जानकारी