कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक और बड़ा सियासी झटका लगा है। पार्टी के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा के सभापति को भेज दिया है।
इस्तीफे के पीछे क्या है कारण? इस्तीफे के बाद प्रकाश चिक बड़ाईक का पहला बयान सामने आया है, जो ममता बनर्जी के लिए किसी तीर से कम नहीं है। उन्होंने कहा, बंगाल की जनता ने जिस तरह का जनादेश दिया है, उसे देखते हुए मैंने यह फैसला लिया है।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय की कमी के कारण बंगाल को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले 34 साल लेफ्ट और फिर 15 साल टीएमसी के शासन में केंद्र-राज्य के बीच तालमेल का अभाव रहा, जिसका खामियाजा सीधे तौर पर जनता को भुगतना पड़ा है।
शुभेंदु अधिकारी की तारीफ, ममता की मुश्किलें बढ़ीं खास बात यह है कि बड़ाईक ने खुले मंच से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के कामकाज की जमकर तारीफ की है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा, अब मुख्यमंत्री जो भी निर्देश देंगे, हम उसी दिशा में आगे बढ़ेंगे। यह बयान संकेत दे रहा है कि आने वाले समय में टीएमसी के लिए मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
अगड़ा विकेट गिरा, टीएमसी के लिए बड़ी चुनौती प्रकाश चिक बड़ाईक की गिनती टीएमसी के उन नेताओं में होती थी जो पार्टी की संगठनात्मक मजबूती का आधार थे। शुखेंदु शेखर और सुष्मिता देव के बाद बड़ाईक का जाना पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक नुकसान माना जा रहा है।
ऐसे समय में जब पार्टी आंतरिक चुनौतियों और संगठनात्मक बदलावों से जूझ रही है, राज्यसभा में यह खेला पार्टी की संख्या बल के साथ-साथ मनोबल को भी प्रभावित कर सकता है। बड़ाईक ने अपने इस्तीफे में सभापति और सचिवालय का आभार व्यक्त किया, लेकिन ममता बनर्जी के प्रति नदारद रही चुप्पी उनके अगले राजनीतिक कदम की ओर इशारा करती है।
*#BREAKING | राज्यसभा से इस्तीफे पर प्रकाश चिक का पहला बयान, बंगाल के लोगों की राय को देखते हुए इस्तीफा दिया @romanaisarkhan | @ReporterAnkitG | https://t.co/smwhXUROiK#TMC #MamataBenarjee #BJP #Resignation #WestBengal #BreakingNews pic.twitter.com/mmjk44aDk4
— ABP News (@ABPNews) June 11, 2026
मणिपुर: अगवा किए गए 6 नगाओं के शव मिलने के बाद भड़का आक्रोश, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले
चीन के गुआंग्शी में दहला इलाका: भीषण धमाके में 7 की मौत, मच गई चीख-पुकार
दिल्ली: चाणक्यपुरी में तमिलनाडु हाउस में गैस लीक से आग, बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री
मेक इन इंडिया की ऊंची उड़ान: भारत में बने पहले C-295 विमान ने भरी पहली सफल उड़ान
आपका सिस्टम गलत है! अमृतसर की छात्रा की खरी-खरी सुन CM भगवंत मान ने पंजाब बोर्ड का सालों पुराना नियम बदला
लड़कियों को इंप्रेस करना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप पर बाइक स्टंट करते ही हुआ कांड
मोबाइल नेटवर्क अचानक गायब हुआ? कहीं आप SIM Swap फ्रॉड का शिकार तो नहीं!
ओमान तट पर अमेरिकी हमला: भारतीय नाविकों की जान गई, दिल्ली ने जाहिर की नाराजगी
नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास के पन्नों पर छाए पीएम मोदी, दुनिया भर से मिलीं बधाई
सत्ता के 12 साल: उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड और 2047 का नया मेगा ब्लूप्रिंट