आलिया भट्ट और शरवरी की अपकमिंग फिल्म अल्फा को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। यह भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल स्पाई यूनिवर्स फिल्म मानी जा रही है, जिसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले इसके लेखक के नाम ने सबको चौंका दिया है।
फ्लॉप करियर से राइटर तक का सफर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फिल्म की टीम लिस्ट में एक नाम चर्चा का विषय बना हुआ है—उदय चोपड़ा। धूम सीरीज के अली के रूप में मशहूर उदय चोपड़ा का बतौर हीरो बॉलीवुड करियर कभी सफल नहीं रहा। उन्होंने साल 2000 में मोहब्बतें से शुरुआत की, लेकिन इसके बाद नील एंड निक्की , प्यार इम्पॉसिबल और सुपारी जैसी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं।
एक्टिंग से किनारा और नया दांव उदय चोपड़ा को उनकी सोलो फिल्मों में कभी बड़ी कामयाबी नहीं मिली। धूम श्रृंखला में भी उन्हें केवल सपोर्टिंग रोल में ही पहचान मिली। एक्टिंग में नाकाम रहने के बाद अब उन्होंने पर्दे के पीछे अपनी किस्मत आजमाई है। अल्फा की कहानी लिखकर उन्होंने बतौर लेखक बॉलीवुड में अपनी नई पारी की शुरुआत की है।
क्या अल्फा से बदलेगी किस्मत? अल्फा की कहानी अल्फा प्रोग्राम के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जहां देश के सबसे बेहतरीन जासूसों को तैयार किया जाता है। एक खतरनाक मिशन और देश की सुरक्षा के दांव पर लगी इस कहानी को शिव रवैल ने निर्देशित किया है। यशराज फिल्म्स ने इस प्रोजेक्ट पर बड़ा दांव लगाया है। अब देखना यह होगा कि लेखक के रूप में उदय चोपड़ा का यह प्रयोग दर्शकों को कितना पसंद आता है।
Surprise 🫢
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) June 10, 2026
See who is the writer of #AliaBhatt starrer #Alpha 🔴#AlphaTeaser #BobbyDeol #Sharvari pic.twitter.com/dUJc7ivawD
अमेरिकी टेक कंपनी ओपनडोर ने भारत से समेटा कारोबार, 250 कर्मचारियों की गई नौकरी
मौत को करीब से देखा! आंधी में उड़ते टीन शेड से बाल-बाल बची महिला, रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो
मदरसे में नाबालिग से दरिंदगी: मां का फूटा गुस्सा, चप्पल बरसाकर आरोपी टीचर को सिखाया सबक
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट का नया अध्याय: पहली बार फ्लडलाइट्स में चमकेगा जंक्शन ओवल
बेलफास्ट से ब्रिटेन तक फैली हिंसा: चाकूबाजी की घटना के बाद भड़की आग, एलन मस्क ने किया समर्थन
पुणे के नवले ब्रिज पर फिर बरपा मौत का कहर: अनियंत्रित टैंकर पलटने से डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत
पापा, मेरी उम्र भी आपको लग जाए... लालू यादव के जन्मदिन पर बच्चों का छलका प्यार
मैं दिल्ली गई ही नहीं, सब झूठ है : बागी लिस्ट में नाम देखकर भड़कीं TMC सांसद प्रतिमा मंडल
फ्लाइट में विंडो सीट के लिए हक की लड़ाई , पति ने एयर होस्टेस को बुलाया, फिर भी हुआ ये हाल!
राजस्थान कांग्रेस में नई कलह: पायलट के पोस्टर से गायब हुए अशोक गहलोत