मध्य प्रदेश की राजनीति में सोमवार को उस समय हलचल मच गई, जब कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। इस फैसले के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है।
बीजेपी की आपत्ति और नामांकन रद्द चुनाव अधिकारियों ने मीनाक्षी नटराजन के हलफनामे में जानकारी छिपाने के आधार पर यह कार्रवाई की। बीजेपी नेताओं ने रिटर्निंग ऑफिसर से शिकायत की थी कि नटराजन ने तेलंगाना में चल रहे एक अदालती मामले की जानकारी हलफनामे में नहीं दी है। बीजेपी का तर्क था कि यह अनिवार्य जानकारी छिपाना चुनावी नियमों का उल्लंघन है।
नटराजन ने आरोपों को नकारा नामांकन रद्द होने पर मीनाक्षी नटराजन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे बीजेपी की फर्जी साजिश करार दिया। नटराजन का कहना है कि जिस मामले का जिक्र किया जा रहा है, वह महज एक कानूनी नोटिस था, जिस पर न तो कोई अदालत संज्ञान ले चुकी थी और न ही कोई केस दर्ज था। उनके अनुसार, यह प्री-कॉग्निसेंस स्टेज पर था, इसलिए इसे हलफनामे में दिखाना जरूरी नहीं था।
विपक्ष का आरोप: खरीद-फरोख्त की नाकाम कोशिश नटराजन ने आरोप लगाया कि जब बीजेपी को लगा कि कांग्रेस के विधायक एकजुट हैं और हॉर्स ट्रेडिंग (खरीद-फरोख्त) की उनकी कोशिशें नाकाम हो रही हैं, तो उन्होंने उनके नामांकन को रोकने का रास्ता चुना। उन्होंने कहा कि बीजेपी का तीसरा उम्मीदवार उतारना ही उनकी हताशा का प्रमाण था।
चुनाव आयोग के बाहर बिछ गई कांग्रेस इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। विरोध जताने के लिए प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंच गए। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और वरिष्ठ नेता कमलेश्वर पटेल ने चुनाव आयोग के गेट के सामने सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया।
राजनीतिक तनाव में बढ़ोतरी कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह प्रशासनिक स्तर पर किया गया एक राजनीतिक हमला है। फिलहाल, इस घटनाक्रम ने मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए चल रही चुनावी प्रक्रिया को अत्यधिक तनावपूर्ण बना दिया है। दोनों दल अब एक-दूसरे पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं।
ये यात्रा जो हो ना सकी ? बेंगलुरु जाने प्लेन में बैठे कांग्रेस एमएलए को रनवे से ही लौटा लिया गया ,, pic.twitter.com/BgaYPinNt7
— Brajesh Rajput (@drbrajeshrajput) June 9, 2026
बेन स्टोक्स की कप्तानी पर संकट: नाइटक्लब विवाद के बाद इंग्लैंड बोर्ड ले सकता है बड़ा फैसला
छक्के से घायल हुआ नन्हा फैन, अर्जुन तेंदुलकर के दिल जीतने वाले जेस्चर ने जीता सबका दिल
मिडिल ईस्ट में सीधी जंग: अमेरिका को ईरान ने दी चेतावनी, कहा- फारस की खाड़ी छोड़ दो, वरना इतिहास गवाह है
Apple का बड़ा धमाका: iOS 27 और AI से लैस नए Siri का हुआ आगाज
# प्रियांश आर्या के साथ हुआ अजीब कांड , खुद के बुने जाल में फंसकर गंवाया विकेट
IND A vs SL A: वो 4 जादुई गेंदें, जिसने हारा हुआ मैच भारत की झोली में डाल दिया
सदा के लिए अमर हो गए वी विक्रमराजू: भारत-ऑस्ट्रेलिया टाई टेस्ट के ऐतिहासिक गवाह का निधन
बागपत दहल उठा: दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप, मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर की भी मौत
ICC Women s T20 World Cup 2026: खिताब की दावेदारी के लिए टीम इंडिया का फाइनल टेस्ट आज
प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे किए 12 साल, अब एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर टिकी नजरें