मुंबई टी20 लीग 2026 में आर्क अंधेरी और बांद्रा ब्लास्टर्स के बीच खेले गए मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर का नाम सुर्खियों में है। एक तरफ जहाँ उन्होंने अपने खेल से मैदान पर धमाल मचाया, वहीं दूसरी तरफ मैच के बाद उनके मानवीय व्यवहार ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है।
छक्के से हुआ हादसा अंधेरी की बल्लेबाजी के दौरान अर्जुन तेंदुलकर ने एक दमदार शॉट खेला, जो सीधे स्टैंड में बैठे एक नन्हे प्रशंसक को जा लगा। गेंद लगने से बच्चा दर्द के मारे रोने लगा। हालांकि, पास बैठे अन्य दर्शकों ने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन यह घटना चर्चा का विषय बन गई।
मैच के बाद मिले अर्जुन मैच खत्म होने के बाद अर्जुन ने अपनी जीत की खुशी से ज्यादा उस बच्चे की फिक्र की। अर्जुन खुद उस बच्चे के पास पहुंचे, उसका हालचाल जाना और उसे ऑटोग्राफ की हुई वही गेंद तोहफे में दी। अर्जुन से मिलकर और यह खास गिफ्ट पाकर बच्चे का सारा दर्द काफूर हो गया और उसके चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
बल्ले और गेंद से मचाया कोहराम अर्जुन तेंदुलकर इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गेंदबाजी में उन्होंने कहर बरपाते हुए 3 ओवर में महज 11 रन देकर 3 प्रमुख विकेट चटकाए। इसके दम पर बांद्रा ब्लास्टर्स की टीम 20 ओवर में केवल 144 रन ही बना सकी।
विस्फोटक बल्लेबाजी से दिलाई जीत लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्जुन ने बल्ले से भी अपना पराक्रम दिखाया। उन्होंने मात्र 34 गेंदों में 194.12 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 66 रन जड़े, जिसमें 5 छक्के और 4 चौके शामिल थे। मुशीर खान के साथ मिलकर उन्होंने 145 रनों का लक्ष्य महज 13.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।
अर्जुन के इस खेल और उनके बड़े दिल वाले व्यवहार की हर तरफ तारीफ हो रही है। फैंस का कहना है कि पिता सचिन तेंदुलकर की तरह ही अर्जुन का स्वभाव भी बेहद विनम्र है।
After the six hit by Arjun Tendulkar struck a child sitting in the stands, Arjun met the child after the match and gifted him that same ball with his autograph on it.🙌❤️
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) June 8, 2026
Arjun has a big heart, just like his father. ❤️ pic.twitter.com/KynnWyDAtE
वायरल होने की सनक: नकली टीटीई बनकर व्लॉगर ने की यात्रियों से वसूली, मचा बवाल
वेनेजुएला में ट्रंप का सर्जिकल स्ट्राइक : ओसामा की तरह खल्लास हुआ अमेरिका का दुश्मन
वैभव सूर्यवंशी के बाद अब छोटे भाई का धमाका: आशीर्वाद ने जड़ा तूफानी शतक, क्रिकेट जगत में हलचल
नागौद राजघराने में खूनी खेल: बहू पर फायरिंग करने वाली प्रेमिका थाने में कर रही ऐश , वीडियो वायरल
असम में बड़ा विमान हादसा: वायुसेना का AN-32 क्रैश, पायलट के शहीद होने की आशंका
धमाल 4 ट्रेलर: खजाना, कन्फ्यूजन और कॉमेडी का डबल डोज लेकर लौटी अजय देवगन की गैंग
अमेरिकी नौसेना के हमले में 3 भारतीयों की मौत, भारत ने अमेरिकी दूत को किया तलब
मैं इस नफरत के लायक हूं , 370 रुपये बिरयानी विवाद पर रो पड़े कॉमेडियन प्रणित मोरे
असम में बड़ा विमान हादसा: लैंडिंग के बाद IAF का AN-32 क्रैश, 5 जवान शहीद
अहमदाबाद एअर इंडिया प्लेन क्रैश: एक साल बाद भी गहरा है जख्म, जांच एजेंसी ने दी यह बड़ी जानकारी