वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसके दुश्मनों के लिए दुनिया में कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में छिपे कुख्यात अपराधी संगठन ट्रेन डी अरागुआ (Tren De Aragua) के सरगना नीनो ग्युरेरो को एक घातक सैन्य हमले में ढेर कर दिया है।
ट्रंप का सीधा आदेश, पल भर में राख हुआ ठिकाना यह कार्रवाई अमेरिकी साउदर्न कमांड द्वारा अंजाम दी गई। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमले का वीडियो भी साझा किया, जिसमें एक इमारत पर सटीक मिसाइल हमला होते और चंद सेकंड में उसे मलबे में तब्दील होते देखा जा सकता है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह हमला उनके सीधे निर्देशों पर हुआ है।
चुनाव में किया वादा, अब दुनिया में कहीं नहीं छिपेंगे अपराधी ट्रंप ने इस सफल ऑपरेशन को अपने चुनावी वादे से जोड़ते हुए कहा कि वे अमेरिकी नागरिकों के हत्यारों को जहन्नुम भेजने की कसम खा चुके हैं। उनका कहना है कि चाहे ड्रग लॉर्ड्स हों या आतंकी, अमेरिका उन्हें दुनिया के किसी भी कोने में ढूंढकर खत्म करने में सक्षम है।
बाइडेन पर साधा निशाना इस कार्रवाई के साथ ही ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की नीतियों पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बाइडेन प्रशासन की कमजोर सीमाओं के कारण ही ट्रेन डी अरागुआ जैसे अपराधी अमेरिका में दाखिल हुए और अमेरिकी नागरिकों की जान ली। ट्रंप ने विशेष रूप से जोसेलिन नुंगारे और लेकेन राइली की दुखद हत्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
वेनेजुएला में अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं ट्रंप ने खुलासा किया कि यह ऑपरेशन वेनेजुएला में मौजूद अमेरिका के स्थानीय सहयोगियों के साथ मिलकर किया गया। उन्होंने ट्रेन डी अरागुआ को आधिकारिक रूप से विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर रखा है। अब इस संगठन के सदस्यों के लिए घेरा कस दिया गया है और प्रशासन ने ड्रग कार्टेल्स के खिलाफ आर-पार की जंग छेड़ दी है।
“At my direction, the United States Southern Command delivered a swift and lethal kinetic strike to successfully execute Niño Guerrero, the infamous leader of Tren De Aragua, one of the most bloodthirsty Terrorist Organizations on Planet Earth.” - President DONALD J. TRUMP 🇺🇸 pic.twitter.com/3R5IPxhPXX
— The White House (@WhiteHouse) June 13, 2026
TMC में कलह पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान: अभिषेक नहीं, मेरी इकलौती नेता ममता बनर्जी हैं
वेनेजुएला में अमेरिकी प्रहार: कुख्यात ट्रेन डी अरागुआ गैंग का सरगना ढेर!
आसमान से गिरा लैपटॉप: बीच सड़क पर बिखरे टुकड़े, वीडियो देख दंग रह गए लोग
सातवीं मंजिल की ऊंचाई पर यमराज से भिड़ा पुलिसवाला, रोंगटे खड़े कर देने वाले रेस्क्यू से बची युवक की जान
370 रुपये की बिरयानी और वसूली की सोच: क्या आज की कमाऊ बेटियां बदल रही हैं डेटिंग के मायने?
डैनी वायट का धमाका: टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में शतक से इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत
अभिषेक के बदले सुर: वो मेरे मार्गदर्शक हैं , कल्याण बनर्जी के तीखे हमलों पर नरम पड़े TMC महासचिव
सेजल पवार विवाद: शवों पर अभद्र टिप्पणी के बाद अब क्रिकेटर्स से जुड़ा नाम, वायरल चैट्स ने बढ़ाई मुश्किलें
रणवीर सिंह की धुरंधर ने रातों-रात बना दिया भोजपुरी प्रोड्यूसर को करोड़पति, रवि किशन ने खोला राज़
वर्क फ्रॉम बाइक : चलती बाइक पर लैपटॉप खोलकर काम करता दिखा युवक, खौफनाक वीडियो वायरल