मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में रोजाना ट्रैफिक जाम से जूझने वाले लाखों वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी की बैठक में 22,611 करोड़ रुपए के महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी गई है। इन प्रोजेक्ट्स का मुख्य उद्देश्य मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के बीच कनेक्टिविटी को रफ्तार देना है।
घोड़बंदर रोड पर अंडरग्राउंड टनल और एलिवेटेड ब्रिज इस बजट का सबसे बड़ा हिस्सा, यानी 17,036 करोड़ रुपए, घोड़बंदर रोड के कायाकल्प पर खर्च किए जाएंगे। इसमें गायमुख से फाउंटेन होटल तक 5.86 किमी लंबी छह-लेन वाली अंडरग्राउंड टनल और फाउंटेन होटल से भयंदर तक 9.58 किमी लंबा एलिवेटेड ब्रिज बनाया जाएगा।
टनल का निर्माण अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीन (TBM) तकनीक से होगा। यह प्रोजेक्ट वेस्टर्न मुंबई, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, नासिक और पनवेल के बीच सफर को बेहद सुगम बना देगा। काम पूरा होने के बाद वाहन 100 किमी/घंटा की रफ्तार से सफर कर सकेंगे।
ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति घोड़बंदर रूट पर भारी वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है, जिससे अक्सर जाम की स्थिति पैदा होती है। नए प्रोजेक्ट्स के साथ, ठाणे और गुजरात जाने वाले ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्ता मिल जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट को बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (BOT) मॉडल के जरिए विकसित किया जाएगा और MMRDA को इसका स्पेशल प्लानिंग अथॉरिटी नियुक्त किया गया है। इसे आगामी पांच वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
नवी मुंबई में मेट्रो का जाल मुख्यमंत्री ने नवी मुंबई मेट्रो के विस्तार को भी मंजूरी दे दी है। इसके तहत लाइन 1A (सागर संगम से सीबीडी बेलापुर) और लाइन 2 (पेंधर से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट T-4) का निर्माण होगा।
इस विस्तार से 28 किलोमीटर लंबा नया मेट्रो कॉरिडोर तैयार होगा। मेट्रो लाइन 1A पर दो और लाइन 2 पर 11 स्टेशन बनाए जाएंगे। भविष्य में इस मेट्रो नेटवर्क से लगभग 12 लाख यात्रियों को रोजाना सफर में आसानी होगी, जिससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट और अधिक मजबूत होगा।
बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद? मंत्रालय में हुई इस अहम बैठक में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम सुनेत्रा अजित पवार, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ, उद्योग मंत्री डॉ. उदय सामंत और मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। सरकार का दावा है कि ये प्रोजेक्ट्स न केवल समय बचाएंगे, बल्कि राज्य की इकोनॉमी को भी नई गति देंगे।
🔸CM Devendra Fadnavis chairs a meeting of the Cabinet Committee on Infrastructure.
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) June 9, 2026
DCM Eknath Shinde, DCM Sunetra Ajit Pawar, Minister Chandrashekhar Bawankule, Minister Uday Samant and senior officials were present.
🔸मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या अध्यक्षतेखाली… pic.twitter.com/8DgoWx3M4u
अदिति की पीड़ा पर अखिलेश को आई यादें, नपे गए रोली तिवारी के पुराने जख्म
# दीप्ति शर्मा का विस्फोटक प्रदर्शन: पाकिस्तान को किया ढेर, तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
तुम हमें पाकिस्तानी या गद्दार कह लो, हम डरते नहीं - पेपर लीक पर दहाड़े प्रकाश राज
US-ईरान शांति समझौता: क्या भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल? जानें कच्चे तेल की गिरती कीमतों का असर
ममता बनर्जी के 20 सांसद क्यों छोड़कर गए? अखिलेश यादव पर ओवैसी का तीखा प्रहार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आगाज: वॉटर कैनन सैल्यूट के साथ उतरी पहली फ्लाइट, जेवर में जश्न का माहौल
छोले-कुलचे बेचने वाले पिता का बेटा अब पहनेगा टीम इंडिया की जर्सी, संघर्ष से सफलता तक की कहानी
जेवर में उड़ान भरी नई उम्मीदों ने: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट रवाना
खान सर पर प्रिंस यादव की हत्या का गंभीर आरोप, तेज प्रताप यादव ने मांग की गिरफ्तारी
प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत: तेज प्रताप यादव का बड़ा आरोप, खान सर पर मढ़ा हत्या का इल्जाम