समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणियों का मामला अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है। इस मुद्दे पर सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बीच सपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रोली तिवारी मिश्रा ने अखिलेश यादव पर तीखे हमले किए हैं।
वही दर्द जो मैंने झेला, वही अदिति झेल रही है रोली तिवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि आज अखिलेश यादव जिस स्थिति से गुजर रहे हैं, उससे वह वर्षों पहले रूबरू हो चुकी हैं। उन्होंने लिखा, अदिति बिटिया को भी आज वही झेलना पड़ रहा है जो मैंने झेला था। मैंने उस वक्त आपसे पूछा था कि यदि यही सब आपकी बेटियों के साथ हो, तो आप क्या करेंगे?
इंसाफ नहीं, सिर्फ खेद जताया रोली ने आरोप लगाया कि जब वह पार्टी की प्रवक्ता थीं, तब गोरखपुर का एक हिस्ट्रीशीटर उनके और उनके परिवार के खिलाफ लगातार अभद्र टिप्पणियां कर रहा था। रोली के अनुसार, अखिलेश यादव को इसकी पूरी जानकारी थी। उन्होंने लिखा, आपने बंद कमरे में मेरे पति और बेटियों के सामने खेद तो प्रकट किया, लेकिन उस व्यक्ति को पार्टी से नहीं निकाला क्योंकि वह आपका सजातीय था।
पुराने स्क्रीनशॉट से घेरा अपनी बात को पुख्ता करने के लिए रोली तिवारी ने कुछ पुराने स्क्रीनशॉट और सोशल मीडिया पोस्ट साझा किए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कर्मा इज बैक (कर्म वापस लौटकर आते हैं)। रोली ने सीधे तौर पर अखिलेश यादव की कार्यक्षमता और पार्टी के भीतर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
रामचरितमानस विवाद से शुरू हुई थी दूरी बता दें कि रोली तिवारी मिश्रा कभी सपा का प्रमुख चेहरा थीं। 2023 में जब सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस पर विवादित बयान दिया और मानस दहन की बात कही, तब रोली ने सार्वजनिक रूप से इसका विरोध किया था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।
अदिति विवाद पर गरमाई राजनीति अदिति यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद सपा ने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनसभा में स्पष्ट कहा कि बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
*श्री @yadavakhilesh जी
— Roli Tiwari Mishra सनातनी डॉ रोली तिवारी मिश्रा (@RoliTiwariMish1) June 13, 2026
आपके आधिकारिक पेज पर गोरखपुर का हिस्ट्रीशीटर मनूरोज़न यादव मुझे अपने साथियों के साथ गालियाँ देता रहा वो भी तब जब मैं सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता थी
आपने बंद कमरे में तो मेरे पति और बेटियों के सामने खेद प्रकट किया पर कभी उस धूर्त को पार्टी से नहीं निकाला… pic.twitter.com/3cJMpA5KDw
भवानीपुर हार पर ममता का कानूनी दांव: अखिलेश यादव बोले- जज साहब फैसला उनके पक्ष में ही सुनाएंगे
टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का बड़ा धमाका: न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास
फीफा विश्व कप: करारी हार के बाद मैनेजर की छुट्टी; मेसी को धूल चटाने वाले दिग्गज को मिली जिम्मेदारी
17 जून का महाअलर्ट: यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में भारी बारिश और विनाशकारी आंधी का खतरा
जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में बादल फटने से तबाही, घरों में घुसा सैलाब
कोरिया में खौफनाक वारदात: रेत विवाद में कार में जिंदा जलाए गए भाजपा नेता और शिक्षक भाई
पीएम मोदी के सामने हरीश साल्वे ने रखा था भारत इनोवेट्स 2026 का आइडिया, जानें कैसे बदल गई पूरी तस्वीर
ये भो****के लोग... : बागी सांसदों पर संजय राउत का पारा हाई, खुलेआम दी गालियां
वैभव सूर्यवंशी से भिड़ना पड़ा भारी: श्रीलंकाई क्रिकेटर का इंस्टाग्राम हुआ सस्पेंड, भारतीय फैंस का फूटा गुस्सा
जीत के बाद भी दिल जीता: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अपनी जीती हुई बाइक लिट्टन दास को गिफ्ट कर दी